सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बीसीसीआई ने दिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को स्थगित करने का सुझाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बीसीसीआई ने दिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को स्थगित करने का सुझाव

Last updated: April 24, 2020 5:37 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई:वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण दुनिया भर में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ जाने के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुझाव दिया है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया जाए। विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से विराजमान है और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया को इस साल के आखिर में चार टेस्टों की सीरीज खेलनी है जबकि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को पांच टेस्ट की कराने की योजना बना रहा है।

कोविड-19 के दुनियाभर में लगातार बढ़ते हुए संक्रमण के कारण क्रिकेट आयोजन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिसके मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2023 तक अपने भविष्य के कार्यक्रमों में बदलाव पर विचार करेगी। आईसीसी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई एक बैठक के बाद यह जानकारी दी थी।आईसीसी के 12 पूर्णकालिक सदस्यों और तीन सहायक प्रतिनिधि देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने 2023 तक भविष्य के दौरों एवं कार्यक्रमों (एफटीपी) में आवश्यकता के अनुसार बदलाव करने पर सहमति जताई थी।

इस बैठक के बाद बीसीसीआई का सुझाव आया है कि विश्व चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया जाए क्योंकि 2023 के भविष्य दौरा कार्यक्रम में बदलाव की योजना है। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जा सका लेकिन बैठक में इस बाद पर सहमति थी कि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाला टी-20 विश्व कप और 2021 में फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वनडे विश्व कप अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्टीव वॉ के ताने का पार्थिव पटेल ने 15 साल बाद दिया उनके बेटे ऑस्टिन को जवाब
Next Article फडणवीस ने लॉच की भाजपा की कोविड हेल्पलाइन, जल्दी ही मुंबई के सभी विधानसभा क्षेत्रों की हेल्पलाइन भी शुरू होगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?