एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को गजानंद चतुर्वेदी (51) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण हरकत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी हुई और बेल भी मिल गया
वरिष्ठ निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि सामान पहुंचाने वाले ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार सुबह को जब वह कुछ सामान पहुंचाने चतुर्वेदी के घर पहुंचा तब उन्होंने उससे नाम पूछा। जब उसने अपना नाम बताया तो चतुवेर्दी ने कहा कि वह मुसलमान के हाथों कोई सामान नहीं लेंगे। बुधवार को उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया है और ठाणे के सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जिसे बाद में 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
मास्क और ग्लव्स पहना था डिलीवरी बॉय
32 साल के डिलीवरी बॉय उस्मान बरकत पटेल मंगलवार सुबह करीब 9.40 बजे मीरा रोड स्थित सृष्टि कॉप्लेक्स सामान की डिलीवरी करने गए थे। इस दौरान उन्होंने मास्क और ग्लव्स भी पहन रखा था। जैसे ही चतुर्वेदी और उनकी पत्नी ने नाम जानने के बाद सामान लेने से इनकार कर दिया, उस्मान ने मोबाइल निकाला और घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

