सिलीगुड़ी। कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल ने *तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी के सहयोग से 20/04/2020 सोमवार को साध्वीश्री डॉ पीयूष प्रभा जी ठाना 4 से मंगलपाठ सुनकर स्थानीय बस्तियों में क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस प्रशासक डीएसपी श्री राजन छेत्री, ट्रैफिक पुलिस आई सी श्री सुबीर दत्ता और उनकी टीम की मदद से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए कच्चे राशन की राहत आपदा किट के वितरण का सामाजिक सेवा कार्य किया।
इस सेवा कार्य मे उपस्थित थे तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री दीपकजी बोथरा निवर्तमान अध्यक्ष श्री पंकज जी सेठिया तेरापंथ महिलामंडल की मंत्री श्रीमती संगीता घोसल उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी कोठारी श्रीमती सुमन बैद सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महिला मंडल और युवक परिषद ने आज भक्ति नगर थाना अंतर्गत नॉन फॉर्मल आशा निकेतन स्कूल प्रकाश नगर डिस्ट्रिक्ट जलपाई गुड़ी कि गरीब बस्ती के परिवारों को कच्चा राशन जैसे चावल, दाल, सब्जी, नमक एवं तेल की किट का वितरण सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया। इन किट से कुल 100 परिवार लाभान्वित हुए। इसके अलावा 100 मास्क भी जरूरतमंदों को वितरण किया गया।
इससे पहले भी तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने 18 अप्रैल 2020 को 18 निम्न गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरण कर उनका सहयोग किया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आगे भी जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरण किया जाएगा।
समाचार प्रदाता: शशीकला बैद
सिलीगुड़ी तेरापंथ महिला मंडल ने किया कोरोना आपदा राहत किट का वितरण

