By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 65 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 1,997 जान गईं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 65 हजार मौतें;अमेरिका में 24 घंटे में 1,997 जान गईं

Last updated: April 20, 2020 10:36 am
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 24 लाख 6 हजार 868 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 65 हजार 56 की मौत हो चुकी है। वहीं, छह लाख 17 हजार चार ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1,997 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 41 हजार के पार हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि देश में अब तक 41.8 लाख नागरिकों का टेस्ट किया जा चुका है। यह आंकड़ा किसी भी देश से ज्यादा है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 7 लाख 63 हजार 832 40 हजार 553 71 हजार 003
स्पेन 1 लाख 98 हजार 674 20 हजार 453 77 हजार 357
इटली 1 लाख 78 हजार 972 23 हजार 660 47 हजार 055
फ्रांस 1 लाख 52 हजार 894 19 हजार 718 36 हजार 578
जर्मनी 1 लाख 45 हजार 742 4 हजार 642 88 हजार
ब्रिटेन 1 लाख 20 हजार 067 16 हजार 060 उपलब्ध नहीं
तुर्की 86 हजार 306 2 हजार 17 11 हजार 976
चीन 82 हजार 747 4 हजार 632 77 हजार 084
ईरान 82 हजार 211 5 हजार 118 57 हजार 23
रूस 42 हजार 853 361 3 हजार 291

रविवार को 6,463 लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को घोषणा की कि दुनियाभर में 24 घंटे में 81 हजार 153 मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 6,463 लोग मारे गए हैं। शनिवार की तुलना में रविवार को कम केस मिले। पिछले दिनों के मुकाबले चार हजार कम केस और 247 कम मौतें दर्ज की गई। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं यहां मौतों का आंकड़ा भी एक लाख से ज्यादा हो गया है। एक दिन पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम गेब्रेयेसियस ने जी20 के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दुनिया के बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को कोरोना से संघर्ष कर रहे देशों की मदद करने की अपील की।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 507 मौतें
अमेरिका में अब तक संक्रमण के सात लाख 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि यहां 24 घंटे में 507 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 778 जान गई थी। राज्य में अब तक 18 हजार 298 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम हो रही है। अगर डेटा ऐसा ही रहा और संक्रमण के मामलों में कमी आती रही तो कहा जा सकता है कि स्थिति पहले से बेहतर हो रही है।

  • बीबीसी के मुताबिक, अमेरिका में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 15 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गई। दो दशक में यह कच्चे तेल की कीमतों में सबस बड़ी गिरावट है। इसकी वजह तेल की मांग कम होना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट में भी तेल के दाम में 4.1% की गिरावट देखी गई।
  • सोमवार को टेक्सास और वर्मोंट जैसे राज्यों में कुछ बिजनेस खोले जा सकते हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता रहेगा।
  • क्यूमो ने कहा- अमेरिका में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित। महामारी का प्रकोप यहां कम हुआ है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतनी होगी। अभी केवल आधा रास्ता ही तय हुआ है। संक्रमण न कम हुआ है और न ही बढ़ रहा है।
  • न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूजर्सी में 4202, मिशिगन में 2391 और मैसाचुसेट्स में 1706 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल न्यूयॉर्क में दो लाख 47 हजार 215 लोग संक्रमित हैं।

चीन: 12 नए मामलों की पुष्टि

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देश में 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि चार मामले घरेलू रूप से संपर्क में आने के कारण हुए है। इनमें से तीन हेलुंगजांग प्रांत और एक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र से सामने आया है। वहीं आठ अन्य मामले बाहर से आए हैं। रविवार को चीन में कोई मौत नहीं हुई।

द.कोरिया: 24 घंटे में 13 केस
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 13 नए मामले दर्ज किए गए। देश में अब तक संक्रमण के 10 हजार 674 मामले मिल चुके हैं, जबकि 236 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार तीसरे दिन नए मामले 20 से नीचे रहे हैं। रविवार को केवल 8 केस ही मिले थे। एक महीने में पहली बार आंकड़ा एक अंक में रहा।

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया

भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा मोदी सरकार पर कोरोना से मुकाबले के नाम पर भारतीय अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा- पाकिस्तानी नेतृत्व ने अपने आंतरिक हालात से ध्यान हटाने के प्रयास के तहत यह आरोप लगाया है। वह कोरोना से निपटने पर ध्यान देने की बजाय अपने पड़ोसियों पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जहां तक अल्पसंख्यकों की बात है तो उन्हें हमारी सलाह है कि वे अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करें जिनके साथ वाकई में भेदभाव होता है।

द.अफ्रीका: लॉकडाउन के बीच खाने का संकट
फ्रांस24 के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बाद खाने का संकट पैदा हो गया है। केपटाउन में एक कम्युनिटी लीडर जोनी फ्रेडरिक्स ने चेतावनी देते हुए कहा-राष्ट्रपति, हम खाद्य संकट के बीच में हैं। यह युद्ध जैसी स्थिति हो गई है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए पांच सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। फ्रेडरिक्स ने कहा- लोग दुकानों को लूट रहे हैं। लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसका सीधा कारण है भूख। 27 मार्च से लगे लॉकडाउन में गरीब समुदाय के लोगों को भूख का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को काम नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आय हो। पुलिस लगों को हटाने के लिए उनपर रबड़ बुलेट से हमला कर रही है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए सेना तैनात किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं को डर है कि स्थिति और खराब हो सकती है।

पाकिस्तान: रमजान में मस्जिदों में नमाज जारी रहेगी
बीबीसी के मुताबिक, पाकिस्तान के धर्मगुरुओं ने कहा है कि रमजान के महीनें में मस्जिदों में नमाज जारी रहेगी। हालांकि, जरूरी एहतियात भी बरता जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने भी शनिवार क मौलवियों के दबाव में झुकते हुए रमजान के पवित्र महीने में मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी थी। उधर, सऊदी अरब की सबसे शीर्ष धार्मिक परिषद ने दुनियाभर के मुसलमानों से मस्जिदों में नमाज न पढ़ने की अपील की है। पाकिस्तान में 8,310 संक्रमित हैं, जबकि 168 मौत हो चुकी है।

मैक्सिको: 8200 मामलों की पुष्टि

मैक्सिको में अब तक 8,200 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान 30 लोगों की मौत हुई है। उप स्वास्थ्य मंत्रु लोपेज गटेल ने सोमवार को कहा- मैक्सिको में शनिवार तक 8,261 लोग संक्रमित हैं। 10,139 संदिग्ध है और 31,170 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अब तक करीब 686 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

ट्यूनीशिया: 38 लोगों की मौत

ट्यूनीशिया में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 879 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देशभर में 13 नए मामले दर्ज किए गए। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “हाल ही में 766 लोगों की जांच की गई थी जिनमें से 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वुहान की लैब में हैं 1500 घातक वायरस, तस्वीरों से हुआ खुलासा
Next Article कोरोना से देश में अब तक संक्रमण के 17301 मामले;एक दिन में सबसे ज्यादा 1580 मरीज बढ़े

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?