By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना लॉकडाउन: चिदंबरम ने मोदी सरकार को बताया ‘हार्टलेस’, गरीबों की मदद से जुड़े दो सवाल भी दागे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना लॉकडाउन: चिदंबरम ने मोदी सरकार को बताया ‘हार्टलेस’, गरीबों की मदद से जुड़े दो सवाल भी दागे

Last updated: April 19, 2020 12:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना लॉकडाउन के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने सरकार से गरीबों को कैश ट्रांसफर करने और निशुल्क अनाज बांटने का रविवार को अनुरोध करते हुए कहा कि सिर्फ एक निष्ठुर सरकार ही कुछ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों को नकदी की कमी है और वे मुफ्त के पके हुए भोजन के लिए कतारों में खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इसके काफी सबूत हैं कि ज्यादातर लोगों को नकदी की कमी है और उन्हें मुफ्त का पका हुआ भोजन लेने के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। केवल एक निष्ठुर सरकार मूक बनी रहेगी और कुछ नहीं करेगी।’

पी चिदंबरम ने पूछा, ‘सरकार उन्हें भुखमरी से क्यों नहीं बचाती और हर गरीब परिवार को नकद रुपये देकर उनकी गरिमा की रक्षा क्यों नहीं करती।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार एफसीआई के साथ 7.7 करोड़ टन अनाज का एक छोटा-सा हिस्सा उन परिवारों को निशुल्क वितरित क्यों नहीं करती जिन्हें इस अनाज की जरूरत है।’ पूर्व वित्त मंत्री ने टि्वटर पर कहा, ‘ये सवाल आर्थिक और नैतिक दोनों हैं। जब राष्ट्र असहाय होकर खड़ा है तो नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण दोनों सवालों का जवाब देने में नाकाम रहे हैं।’

चिदंरबम उन गरीबों को नकद रुपये देने की मांग करते रहे हैं जिनके लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच रोजगार के बिना जीविकोपार्जन करना मुश्किल हो गया है।  देश में विभिन्न राज्य की सीमाओं पर गांवों में अपने घरों तक पहुंचने की कवायद में हजारों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं जिससे कुछ स्थानों में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में समस्या पैदा हो गई है।

देश में कोरोना की स्थिति

बीते एक-दो दिनों में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलो में कमी के बाद फिर आज इजाफा देखने को मिला है। देश में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 915 नए मामले सामने आए हैं, जो शनिवार (543) की तुलना में काफी अधिक है। वहीं, कोरोना वायरस से मौत की बात करें तो बीते 12 घंटे में 19 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जो शनिवार के आंकड़े से कम है। इस तरह मौत का आंकड़ा कुल 507 पहुंच गया है। रविवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों क मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15712 हो गई है। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 507 पहुंच गया है। कोरोना वायरस के कुल 15712 मामलों में से 12974 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 2231 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 211 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 4227 हो गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फीफा विश्व कप 2022 क्वॉलिफायर्स सितंबर से : कोनमेबोल
Next Article जबरन सैनेटाइजर पिलाया और फिर 5 लोगों ने मिलकर कोरोना योद्धा को पीट-पीटकर मार डाला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?