नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15724 हो गई है। शनिवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 1371 मामले आए। इनमें महाराष्ट्र में 328, गुजरात में 277, दिल्ली में 186, उत्तरप्रदेश में 125 और राजस्थान मेें 122 मरीज मिले। शनिवार को रिकॉर्ड 426 मरीज ठीक भी हुए। इससे एक दिन पहले 304 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई थी। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015 ठीक हो चुके हैं, जबकि 488 की मौत हुई है।
देश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 14 फीसदी
केंद्र सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को बताया गया कि देश में अब तक 1991 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का लगभग 14% है। इस बीमारी से मौत की दर 3.3% है। यानी हर 100 संक्रमितों में से 3 से 4 लोगों की मौत हो रही है। 0-45 साल की उम्र के मरीजों में मृत्यु दर 14.4%, 45-60 साल की उम्र में 10.3% और 60-75 साल के लोगों में 33.1% है। 75 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह दर 42.2% है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 19 अप्रैल | 1371 |
| 13 अप्रैल | 1242 |
| 16 अप्रैल | 1059 |
| 14 अप्रैल | 1033 |
| 15 अप्रैल | 881 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 3648 | 365 | 212 |
| दिल्ली | 1893 | 207 | 42 |
| तमिलनाडु | 1372 | 365 | 15 |
| मध्यप्रदेश | 1402 | 127 | 69 |
| राजस्थान | 1351 | 200 | 21 |
| गुजरात | 1376 | 93 | 53 |
| उत्तरप्रदेश | 974 | 108 | 15 |
| तेलंगाना | 809 | 187 | 18 |
| आंध्रप्रदेश | 603 | 42 | 16 |
| केरल | 399 | 257 | 3 |
| कर्नाटक | 384 | 104 | 14 |
| जम्मू-कश्मीर | 341 | 51 | 5 |
| पश्चिम बंगाल | 287 | 55 | 12 |
| हरियाणा | 227 | 100 | 4 |
| पंजाब | 234 | 31 | 16 |
| बिहार | 86 | 42 | 2 |
| ओडिशा | 61 | 24 | 1 |
| उत्तराखंड | 42 | 9 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 39 | 16 | 2 |
| असम | 34 | 12 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 36 | 25 | 0 |
| झारखंड | 35 | 0 | 2 |
| चंडीगढ़ | 29 | 9 | 2 |
| लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 14 | 11 | 0 |
| मेघालय | 11 | 0 | 1 |
| गोवा | 7 | 6 | 0 |
| पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,792 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 12,289 का इलाज चल रहा है, 2015 ठीक हो चुके हैं, जबकि 488 की मौत हुई है।

