मुम्बई। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज की डॉक्टर जीनल टुकलिया छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल कलवा में अपनी कोरोना वाइरस जैसे महामारी की लड़ाई में लगातार दिन रात अपनी सेवाएँ दे रही है। इस हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है।
कांकरौली निवासी तथा डोंबिवली प्रवासी रोशनलाल जी स्वर्गीय भवरदेवी टुकलिया की सुपौत्री एवं अशोकजी रंजनाजी की सुपुत्री जिनल टुकलिया हर वर्ष पहली से बाहरवी तक अव्वल नंबर प्रथम स्थान प्राप्त किया और जीनल ने बारहवीं में पूरे डोंबिवली में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
केलकर कॉलेज मुलुंड से उसके बाद राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज से अपनी MBBS की शिक्षा पूर्ण की और डॉक्टर की सेवाएँ देखकर हर क्षेत्र में आगे रहती हैं। ज्ञानशाला की बेस्ट ज्ञानार्थी एवं कन्यामंडल की श्रेष्ठ कन्या के रूप में चयन हुआ। उसकी बड़ी बहन CA और छोटा भाई इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
कोरोना से लड़ने में दिन रात जुटी जैन समाज की बेटी डॉक्टर जीनल

