By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केंद्र ने राज्यों के लिए 15,000 करोड़ के आपात पैकेज को दी मंजूरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

केंद्र ने राज्यों के लिए 15,000 करोड़ के आपात पैकेज को दी मंजूरी

Last updated: April 9, 2020 6:10 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की खरीद तथा निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मदद के लिए ‘कोविड-19’ आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी के तहत 15,000 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है। शुरुआत में 7774 करोड़ रुपए का इस्तेमाल होगा, जबकि शेष रकम 7226 करोड़ रुपए का उपयोग साल 2024 तक समय-समय पर किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और आयुक्तों (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र द्वारा शत-प्रतिशत वित्तीय मदद वाला आर्थिक पैकेज जनवरी 2020 से मार्च 2024 तक तीन चरणों में लागू किया जाएगा।

पत्र के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जून 2020 तक के पहले चरण के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए धन जारी कर रहा है। पहले चरण में जिन गतिविधियों को लागू किया जाएगा उनमें कोविड-19 के लिहाज से विशेष अस्पतालों, आईसोलेशन ब्लॉक, वेंटिलेटर युक्त आईसीयू के विकास के लिए, प्रयोगशालाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए, अतिरिक्त कर्मियों की भर्ती आदि के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सहयोग देना शामिल है।

मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से केंद्र द्वारा प्रदान किए जा रहे संसाधनों के अतिरिक्त निजी सुरक्षा उपकरणों, एन-95 मास्कों और वेंटिलेटरों की खरीद में इस धन का इस्तेमाल करने को कहा है। पहले चरण में परियोजना को जनवरी 2020 से जून 2020 तक, दूसरे चरण में जुलाई से मार्च 2021 तक और तीसरे चरण में अप्रैल 2021 से मार्च 2024 तक लागू किया जाएगा।

देश में कोरोना के 540 नए मामले, 17 की मौत
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमितों के 54० नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5734 हो गई है तथा इसके कारण 17 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है। कोरोना से अबतक 473 लोगों को निजात दिलाई जा चुकी है, जबकि 5095 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (8 अप्रैल) रात नौ बजे तक देश भर में एक लाख 27 हजार से अधिक लोगों की कोरोना संबंधी जांच की जा चुकी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (9 अप्रैल) की सुबह जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक संक्रमण और मौत के मामले महाराष्ट्र से सामने आए, जहां अब तक 1135 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 72 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान आठ लोगों की मौत हुई और 117 लोग संक्रमित हुए हैं। देश के 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक सप्ताह में आठ सौ मरीज देख चुका डॉक्टर खुद निकला कोरोना संक्रमित, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
Next Article ठाणे सेंट्रल में लॉक डाउन के दौरान जप, तप आराधना में जुटे हैं जैन परिवार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?