फलीचड़ा। फलीचड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले समस्त गांव कुंचोली , देव जी का खेड़ा ,चमारिया खेड़ा ,सुपारिया खेड़ा,फलीचडा खेड़ी एवं फलीचडा में भामाशाह श्री नेमीचंद जी धाकड़ द्वारा गरीब असहाय लोगों में राशन सामग्री वितरण किया। जिसमेंआपदा प्रबंधन टीम के सदस्य प्रधानाध्यापक योगेश जैन,घनश्याम मेघवाल,चंद्रशेखर, प्रेम सिंह ,पर्वत सिंह ,प्रकाश पुरी, बसंत कटारिया, मोनिका यादव, अब्दुल एवं सरपंच पति छोगालाल जाट ,पंचायत सहायक राजेश सालवी आदि उपस्थित थे राशन किट में सात दिन की राशन सामग्री जिसमें आटा ,दाल, नमक, मिर्च ,तेल आदि वितरित किए गए भामाशाह ने यह भी कहा की ग्राम पंचायत फलीचड़ा के हर गांव में कोरोना covid 19 के चलते हुए गांव का एक भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए उन्होंने सूची अनुसार सभी व्यक्तियों को राशन सामग्री स्वयं अपने हाथों से वितरित की।

