लुसाने:एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप के छठे संस्करण की मेजबानी बेल्जियम 3-7 फरवरी, 2021 तक करेगा। एफआईएच ने बुधवार को यह जानकारी दी। रॉयल बेल्जियम हॉकी संघ इस टूर्नामेंट की मेजबानी लेज प्रांत के काउंटी हॉल में करेगा।
एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड ने टूर्नामेंट की मेजबानी बेल्जियम को दी है, जिसमें पुरुष और महिला वर्गों में 12-12 टीमें हिस्सा लेंगी। पुरुष टीमों में बेल्जियम, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हॉलैंड, रूस, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, कजाकिस्तान, अफ़्रीकी चैंपियन (बाद में घोषणा की जायेगी) और चैंपियन ऑफ पैन अमेरिका (बाद में घोषणा की जाएगी) शामिल हैं।
महिला टीमों में बेल्जियम, बेलारूस, हॉलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान, अफ्रीकी चैंपियन (बाद में घोषणा की जायेगी) और चैंपियन ऑफ पैन अमेरिका (बाद में घोषणा की जाएगी) शामिल हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रिया की पुरुष और जर्मनी की महिला टीम ने 2018 में जर्मनी के बर्लिन में पिछले इंडोर विश्व कप में खिताब जीते थे।

