मुंबई। देश में दिनों-दिन फैलते कोरोना और लोगों की मुश्किल होती जिंदगी के बीच मदद के हाथ पूरी शिद्दत से बढ़ रहे हैं। इस दौरान मजबूरी जिंदगी गुजार रहे गरीबों और मजदूरों को सहयोग के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में विक्रोली ईस्ट स्थित गोदरेज इंक्लेव सोशल ग्रुप ने गरीबों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री व सेनिटाइजर का वितरण किया है।

जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना के चलते सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन में गरीबों और मजदूरों की हालत दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है, इसी के ध्यान में रखते हुए गोदरेज इंक्लेव सोशल ग्रुप द्वारा 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो शक्कर, 1 तुअर दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो नमक सहित सेनिटाइजर भी इस किट में शामिल करके कुल 350, 1200 सेनिटाइजर का वितरण गरीबों में किया गया है।
गोदरेज इंक्लेव सोशल ग्रुप ने गरीबों में वितरण की खाद्य सामग्री

