By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में कोरोना से अब तक 5 हजार 378 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में कोरोना से अब तक 5 हजार 378 केस

Last updated: April 8, 2020 7:32 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 5 हजार 502 हो गई। बुधवार को महराष्ट्र में 60 और नए केस मिले। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 1078 हो गई। मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घटिया क्वालिटी के पीपीई किट दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में भी 22, राजस्थान में 20 और आंध्रप्रदेश में 15 नए पॉजिटिव मिले। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ समेत 15 जिले सील हुए। यहां अब सिर्फ होम डिलीवरी होगी। संक्रमण को देखते हुए यूपी के सभी जिले, महाराष्ट्र के मुंबई और चंड़ीगढ़ में घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना जरूरी होगा, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 773 नए संक्रमित मिले और 35 मरीजों की मौत हुई। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 194 हो चुका है, इनमें से 402 मरीज ठीक भी हुए हैं। जबकि 149 की मौत हो चुकी है। वहीं, covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को देशभर में संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए।

मोदी ने कहा- संकट में गरीब परिवार की मदद करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मोदी के सम्मान में 5 मिनट खड़े रहने की मुहिम चलाई है। यह नया विवाद खड़ा करने की कोशिश हो सकती है।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि अगर कोई सच में उनका सम्मान करना चाहता है, तो कोरोना संकट के समय गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठाए।

जरूरी अपडेट्स

  • सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। डॉक्टर हमारे कोरोना वॉरियर्स हैं, उन्हें भी सुरक्षा दी जा रही है। डॉ. अपना घर छोड़कर होटलों में रुकते हैं।
  • केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य सरकारों को जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा। उन्होंने कालाबाजारी करने वाले और ज्यादा कीमत वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
  • पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा है कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के लिए पत्र लिखेगी। लोग खुद को अलग-थलग किए रहें यही कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र उपाय है।
  • कोरोना संकट के बीच भारतीय सेना ने 16 अप्रैल को होने वाली द्विवार्षिक कमांडर कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ाई। इसमें सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अध्यक्षता में सीमा सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1078 67 70
तमिलनाडु 690 5 19
दिल्ली 577 9 16
केरल 336 2 71
आंध्रप्रदेश 329 4 5
तेलंगाना 404 12 45
राजस्थान 363 6 25
उत्तरप्रदेश 332 4 25
कर्नाटक 181 5 28
मध्यप्रदेश 312 22 21
गुजरात 179 16 25
जम्मू-कश्मीर 125 3 4
प.बंगाल 99 7 13
हरियाणा 155 2 31
पंजाब 100 8 14
बिहार 38 1 15
चंडीगढ़ 18 1 7
असम 28 0 0
लद्दाख 14 0 10
अंडमान-निकोबार 11 0 0
उत्तराखंड 32 0 4
छत्तीसगढ़ 10 0 9
हिमाचल प्रदेश 27 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 42 1 2
पुडुचेरी 5 0 1
मणिपुर 2 0 1
झारखंड 4 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
त्रिपुरा 1 0 0

*ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल 5 हजार 194 मामले सामने आए हैं। 402 ठीक हुए हैं, जबकि 149 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में 83 हजार मौतें, ईरान की आईएमएफ से 38 हजार करोड़ रुपए का इमरजेंसी फंड देने की अपील
Next Article समाजसेवी मेहता ने दिया डेढ़ लाख का चैक एवं तीन लाख की राशन सामग्री

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?