सिलीगुड़ी। महावीर जन्म जयंती समारोह पूरा देश मे घर मे ही मनाया गया। आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी डॉक्टर पीयूष प्रभा जी ठाना 4 तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में विराज रहे है। पूरा विश्वव्यापी कोरोना भाईरास का प्रकोप ज़्यादा होने के कारण सभी कोई अपना घर मे ही आचार्य महाश्रमण जी के निर्देशानुसार आज सुबह 9:00 से 10:00 के बीच सभी अपने घरों में “णमोत्थुणं समणस्स भगवओ महावीरस्स” इस मंत्र का जप किये। इसके अलावा सभी के घर मे दिनभर तप, जप, सामायिक का कार्यक्रम चला।
साध्वी श्री डॉक्टर पीयूष प्रभाजी ठाना 4 के पावन सानिध्य में तेरापंथ भवन में खूब धर्म आराधना हो रहा है।जब से साध्वी श्री जी तेरापंथ भवन में विराज रहे है तभी से भवन में उनोन्हे खूब धर्म आराधना कर रहे जप के द्वारा।साध्वी श्री जी कहा भगवान महावीर अहिंसा के पुजारी थे।उनोहने जीव जगत के प्रति मैत्री भाव रखने का जो निदेश दिया।आज अवसक्ता है सभी का पालन करे।घर मे रहकर उनका सभी ध्यान जप तप करे ताकि वर्तमान की समस्या को संयम के माध्यम से ओर जो निर्दिष्ट नियम है उनको फॉलो करके हम अपने आपको सुरक्षित अनुभव कर सकते है।आचार्य महाश्रमण जी का महावीर जयंती के संदेश है की समता ओर अभय का विचार जप तप के द्वारा अपनी आत्मा को भावित करते है। यह जानकारी सिलीगुड़ी से शशीकला बैद ने दी।
सिलीगुड़ी में घर में मंत्र जाप के साथ मनी महावीर जयंती

