सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इयान चैपल ने वीवीएस लक्ष्मण की इस पारी को बताया ऑल टाइम ग्रेट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इयान चैपल ने वीवीएस लक्ष्मण की इस पारी को बताया ऑल टाइम ग्रेट

Last updated: March 29, 2020 4:20 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेली गई दो सर्वकालिक पसंदीदा पारियों में वीवीएस लक्ष्मण की 2001 में ईडन गार्डन्स में खेली गई 281 रन की ऐतिहासिक पारी को शामिल किया। लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ (180) की बदौलत भारत ने फॉलोआन खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल की थी। चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर लिखे अपने कॉलम में लिखा कि कोविड-19 महामारी के कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है जिसने मुझे खेल के उस पहलू पर सोचने का मौका दिया है जो मुझे बहुत पसंद है और वो एक बल्लेबाज को अपने फुटवर्क का इस्तेमाल शीर्ष स्तरीय स्पिन गेंदबाजी से निपटने के लिए करते हुए देखना है। इसमें दो पारियां सबसे बेहतरीन हैं। पहली भारत के वीवीएस लक्ष्मण की और दूसरी ऑस्ट्रेलिया के डग वाल्टर्स की।

लक्ष्मण और द्रविड़ ने मैराथन 376 रन की साझेदारी से भारत को अविश्वसनीय जीत दिलाई। लक्ष्मण ने इस दौरान शेन वार्न जैसे स्पिनर की गेंदों को रौंदकर रन जुटाए थे जिससे चैपल इस भारतीय बल्लेबाज की इस पारी के मुरीद हो गए। उन्होंने लिखा कि मैंने अभी तक शीर्ष स्तर की लेग स्पिन के खिलाफ जो पारियां देखी हैं, उसमें 2001 में लक्ष्मण की कलकत्ता में खेली गई 281 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ थी। उस सीरीज के खत्म होने के बाद मैंने शेन वार्न से पूछा था कि उन्हें क्या लगता है कि उन्होंने कैसी गेंदबाजी की थी।

चैपल ने लिखा कि उसने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने इतनी बुरी गेंदबाजी की थी। लेकिन मैंने जवाब दिया था कि तुमने ऐसा नहीं किया था। उनके अनुसार कि अगर लक्ष्मण अपनी क्रीज से तीन कदम आगे आकर स्पिन के खिलाफ बेहतरीन आन-ड्राइव शाट खेलता है और उसके बाद फिर अगली गेंद को तुम थोड़ा ऊंचा और शार्ट फेंककर एक और ड्राइव का आमंत्रण देते हो जिस पर वह तेजी से बैकफुट पर जाकर इसे पुल कर देता है तो यह बुरी गेंदबाजी नहीं है। यह अच्छा फुटवर्क है।

उन्होंने लक्ष्मण के जज्बे की तारीफ करते हुए लिखा कि लक्ष्मण ने 452 गेंद की पारी के दौरान नियमित रूप से ऐसा किया जिसमें उन्होंने 44 बाउंड्री लगाई। लक्ष्मण की सफलता का राज था कि उसने लगातार मैदान के चारों ओर गेंद को हिट किया था। वहीं साथी आस्ट्रेलियाई वाल्टर्स के बारे में बात करे हुए चैपल ने उन्हें स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया। उन्होंने कहा कि वाल्टर्स ने तीन बार एक सत्र में टेस्ट शतक जमाए। इस उपलब्धि के खिलाफ कोई पूर्ण रिकार्ड नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि केवल सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने ऐसा काफी बार किया।

चैपल ने लिखा कि मैंने आफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा खेलते हुए जितने बल्लेबाज देखे हैं, उनमें वाल्टर्स सवश्रेष्ठ थे। वह बेहतरीन स्पिनरों के खिलाफ अपना विकेट बचाए रखते थे बल्कि कभी कभी उन्हें दबाव में भी ला देते थे। उन्होंने 1969 में मद्रास माइनफील्ड में ईरापल्ली प्रसन्ना की बेहतरीन आफ-स्पिन का सामना करते हुए शतक भी जड़ा, जिसमें 14 चौके और दो छक्के जड़े थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लॉकडाउन के दौरान भारत में हिंदी और कन्नड़ सीख रहे पूर्व कीवी कोच
Next Article भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले जोगिंदर अब लोगों को महामारी से बचा रहे, आईसीसी ने असली हीरो बताया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?