सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना हेतु मददः अक्षय ने 25 करोड़ तो वरुण धवन ने दिए 30 लाख
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

कोरोना हेतु मददः अक्षय ने 25 करोड़ तो वरुण धवन ने दिए 30 लाख

Last updated: March 29, 2020 1:12 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: कोरोना से लड़ने के लिए देशवासियों की मदद करने विभिन्न हस्तियों के साथ बॉलीवुड ने भी हाथ बढ़ाने का का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसमें पहला नाम है अक्षय कुमार का तो दूसरा नाम वरुण धवन का। पीएम रिलीफ फंड में खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 25 करोड़ दिए हैं तो वहीं वरुण धवन ने 30 लाख रुपए कोरोना से लड़ने के लिए देकर मदद का हाथ बढ़ाया है।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ के ऐलान के तुरंत बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। अक्षय कुमार ने कहा कि मैंने अपनी बचत से पीएम मोदी के PM-CARES फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की प्रतिज्ञा की है। बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग में किसी अभिनेता द्वारा अभी तक इतनी बड़ी रकम राहत कोष में नहीं दी गई है।
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, ‘यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें। मैं अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये का योगदान पीएम राहत कोष में देने की प्रतिज्ञा करता हूं। आओ जीवन बचाएं। जान है तो जहान है।’

This is that time when all that matters is the lives of our people. And we need to do anything and everything it takes. I pledge to contribute Rs 25 crores from my savings to @narendramodi ji’s PM-CARES Fund. Let’s save lives, Jaan hai toh jahaan hai. ???????? https://t.co/dKbxiLXFLS

— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 28, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ के गठन की घोषणा की, उसके तुरंत बाद ही अक्षय कुमार ने दान का ऐलान कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ भारत बनाने में मदद करेगा।

इसके बाद अभिनेता वरुण धवन ने भी प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में 30 लाख का कंट्रीब्यूशन करते हुए ट्विटर पर लिखा कि – मैं पीएम केयर फंड में 30 लाख का योगदान देने की प्रतिज्ञा करता हूं। वी विल ओवर कम दिस। देश है को हम हैं।

I pledge to contribute 30 lakhs to the PM CARE fund. We will over come this. Desh hai toh hum hain. https://t.co/E87IU22NaF

— VarunDhawan (@Varun_dvn) March 28, 2020

लॉकडाउन पर अक्षय कुमार ने क्या कहा था
इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कहा था कि कोरोना वायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए पूरे देश में किए गए लॉकडाउन की इस घड़ी में जो अपने घर में रहेगा, वही सुपरस्टार होगा। अक्षय ने व्यापार विशेषज्ञ जोगिंदर टुटेजा के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। दरअसल, जोगिंदर ने किसी एक वीडियो को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने इस बारे में बात की कि किस तरह से टाइगर श्रॉफ ‘रैंबो’, ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ जैसी अपनी आने वाली फिल्मों से सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं।
इस पर अक्षय ने कहा, ‘जोगिंदर तुम्हारी इस बात से मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में धमाल मचाने वाले हैं, लेकिन इस वक्त एकमात्र वही व्यक्ति सुपरस्टार होगा, जो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए घर में रहेगा। मैं हर एक से सुपरस्टार बनने की अपील करता हूं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए मोदी ने लॉन्च किया ‘पीएम केयर्स’, आप भी कर सकते हैं दान
Next Article अपने स्किन टाइप के हिसाब से करें सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में ‘विकास महोत्सव’ का कार्यक्रम का आयोजन
social
September 19, 2026
धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, सामने होंगी नई परेशानियां: प्राइम वीडियो ने दुपहिया सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर तय की
entertainment
September 18, 2026
प्यार, जुनून और रोमांच की नई कहानी लेकर आ रही है ‘तुम मेरे हो’, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ आएंगे नजर
entertainment
September 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रजत कपूर की एंट्री की चर्चा, निभा सकते हैं अहम किरदार
entertainment
September 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?