सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स साल की 9वीं बड़ी गिरावट के साथ 28,869 पर बंद, सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, निफ्टी आया 8,541 के स्तर पर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स साल की 9वीं बड़ी गिरावट के साथ 28,869 पर बंद, सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, निफ्टी आया 8,541 के स्तर पर

Last updated: March 18, 2020 6:47 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई:करीब 500 अंकों की उछाल के साथ खुला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1709.58 अंक लुढ़क कर 28,869.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी निफ्टी 150.45 अंक उछलने के बाद धड़ाम हो गया। बुधवार को निफ्टी अंक 425.55 का गोता लगाने के बाद के स्तर पर 8,541.50 बंद हुआ। वहीं एशियाई शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। सेंसेक्स एक समय करीब 2000 अंक तक टूट गया था, लेकिन बाद में थोड़ा संभलने के बाद इस साल की नौवीं बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। यस बैंक का शेयर  5.37% की बढ़त के बाद 61.80 रुपये पर बंद हुआ।कारोबार के शुरुआत में इसके शेयर में 37 फीसद तक उछाल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में यस बैंक का शेयर 64 रुपये 50 पैसे के स्तर पर खुला और देखते ही देखते यह 87 रुपये 95 पैसे के स्तर को छू  लिया।

सेंसेक्स में इस साल की बड़ी गिरावट

तारीख सेंसेक्स में गिरावट
18 मार्च 1709
16 मार्च 2713
12 मार्च 2919
9 मार्च 1941
6 मार्च 894
28 फरवरी 1448
1 फरवरी 988
20 जनवरी 735
6 जनवरी 764

3:12 बजे: भारतीय शेयर बाजार इस साल की तीसरी सबसे बड़ी गिरावट के चपेट में हैं। सेंसेक्स 935.19 अंक यानी 6.33%  लुढ़ककर 28,643.90 के स्तर पर आ गया है तो वहीं, निफ्टी 8,499.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 467.85 अंकों का नुकसान देख जा रहा है।

IndusInd Bank के शेयर 33% गिरकर अपने 6 साल के निचले स्तर पर आ गया है। वहीं एजीआर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद टेलीकॉम कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिर गए। Vodafone Idea के शेयर 37% और भारतीय एयरटेल के 13% गिर चुके हैं।

nifty gainer

1:05 बजे: शेयर मार्केट में तेज गिरावट जारी है। सेंसेक्स 1389 अंक टूटकर 9,189.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो निफ्टी 4.54% टूट चुका है। यह 407.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,559.65 के स्तर पर है। अब यस बैंक के शेयरों में तेजी थम गई है। इस समय 8.27% की तेजी के साथ  63.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

12:40 बजे: सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ 29,415.12 के स्तर पर हैं वहीं निफ्टी में भी 333.90 अंकों की गिरावट देखी जा रही है। अब यह 8,633.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

फिर शुरू हुई गिरावट

10:08 बजेः देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 होने और 5700 से अधिक लोगों की निगरानी की खबर के बाद बाजार एक बार फिर लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 341.44 अंकों की गिरावट के बाद 30,237.65 के स्तर पर है। वहीं Nifty 87.55 अंक गिरकर 8,879.50 के स्तर पर।

sensex

वहीं यस बैंक को संकट से निकालने के सरकार और रिजर्व बैंक के प्रयासों से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। यस बैंक के शेयर में रैली जारी है। बुधवार को इसके शेयर में 37 फीसद तक उछाल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में यस बैंक का शेयर 64 रुपये 50 पैसे के स्तर पर खुला और देखते ही देखते यह 87 रुपये 95 पैसे के स्तर को छू  लिया। बता दें 6 मार्च को बैंक के शेयर 5.55 रुपये तक पहुंच गए थे। 17 मार्च को यस बैंक के शेयर तेजी के साथ 63.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 1,038 फीसदी की तेजी आई है।

yes bank share price

 

बीएसई में निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिसे बाद सेंसेक्स लाल निशान में आ गया। सूचकांक ने अपनी पूरी शुरुआती बढ़त गवां दी और खबर लिखे जाने तक 48.36 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,530.73 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी में 160 अंकों से अधिक की बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिली और यह 10.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,958.20 पर था।

कारोबारियों के मुताबिक घरेलू निवेशकों ने वैश्विक रुझानों का अनुसरण किया, जहां सरकारों द्वारा राहत पैकेज की उम्मीद से निवेशकों की चिंताएं कुछ कम हुईं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक क्षति को रोकने के लिए 850 अरब डॉलर के आपातकालीन राहत पैकेज को मंजूरी देने की खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। यह 2008 की आर्थिक मंदी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक राहत पैकेज है। एशिया में शंघाई, हांगकांग, सियोल और जापान में शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला।

बता दे मंगलवार को दिन के ज्यादातर हिस्से में सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए, लेकिन आखिरी आधे घंटे में बाजार का मूड बिगड़ गया। सेंसेक्स 810.98 अंकों के नुकसान के बाद 30,579.09  के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 9000 के नीचे। इस दौरान यस बैंक के शेयर में भारी उछाल देखने को मिला। 21.55 ( 58.09% ) रुपये की उछाल के बाद 58.65 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह न्यूनतम 40.80 रुपये और अधिकतम  64.90 रुपये तक गया।

मूडीज ने यस बैंक की रेटिंग बेहतर की

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने यस बैंक के परिदृश्य को सकारात्मक करते हुए उसकी साख को बेहतर किया है। आरबीआई की पुनर्गठन योजना के तहत पूंजी स्थिति में तेजी के साथ सुधार को देखते हुए रेटिंग एजेंसी ने यह कदम उठाया है।  इससे पहले, दिन में यस बैंक ने घोषणा की कि एसबीआई की अगुवाई में सात बैंकों ने बैंक की आधार पूंजी मजबूत करने को लेकर करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बाद में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि जरूरत पड़ने पर यस बैंक को केन्द्रीय बैंक और अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध कराएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोविड-19: मार्क बाउचर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम से फोन बंद रखने को कहा
Next Article यस बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, निकासी पर लगी पाबंदी हटी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?