पंचांग को भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। अगर आप भी दिन में कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो पंचांग के अनुसार इसे तैयार कर सकते हैं।आज प्रात: 7.30 बजे से 9 बजे तक राहु काल रहेगा। शीतलाष्टमी। कालाष्टमी। वर्षीतप आरंभ (जैन)। संतान अष्टमी। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। वसंत ऋतु।
16 मार्च, सोमवार,
26 फाल्गुन (सौर) शक 1941, 2, चैत्र मास प्रविष्टे 2076, 20, रजब सन् हिजरी 1441, चैत्र कृष्ण अष्टमी रात्रि 3 बजे तक उपरांत नवमी, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 11.12 बजे तक, तदनंतर मूल नक्षत्र, सिद्धि (असृक) योग, मध्याह्न 1.31 बजे तक पश्चात् व्यतीपात योग, बालव करण, चंद्रमा प्रात: 11.12 बजे तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में।

