सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बनाई नई पार्टी, बसपा के कई नेता हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बनाई नई पार्टी, बसपा के कई नेता हुए शामिल

Last updated: March 15, 2020 8:20 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नोएडा:भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। रविवार को नोएडा में उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा की। चंद्रेशेखर ने अपनी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (एएसपी) रखा है। सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में संविधान की शपथ लेकर उन्होंने पार्टी गठन की घोषणा की। इस दौरान बसपा के कई नेता आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए। चंद्रशेखर की पार्टी के झंडे का रंग नीला रखा गया है। मायावती की पार्टी के झंडे का रंग भी नीला है।

पार्टी के नाम की घोषणा के समय बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। ये भी बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए और सदस्यता ग्रहण करने के लिए 28 पूर्व विधायक और 6 पूर्व सांसद भी पहंचे थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की आज जयंती है। वह 90 के दशक में देश में दलितों के प्रमुख नेता और चेहरा रहे। चंद्रशेखर ने पहले ही ऐलान किया था कि वे कांशीराम की जंयती पर अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे।

माना जा रहा है कि चंद्रशेखर का यह कदम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा करेगा और इससे एक नए समीकरण बन सकता है। कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर मायावती के लिए मुश्किल बन सकते हैं। मायावती कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि चंद्रशेखर सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहे हैं। मायावती और चंद्रशेखर एक ही जाति से आते हैं। दोनों जाटव समाज से संबंध रखते हैं। ऐसे में जाटव समाज के वोट में बंटवारे से सीधा नुकसान मायावती की बीएसपी को हो सकता है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पहली बार सहारनपुर में हुई एक जातीय हिंसा के बाद चर्चा में आए थे। ठाकुरों और दलितों के बीच हुए संघर्ष में दलित समाज के युवाओं में चंद्रशखर लोकप्रिय बनकर उभरे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना की बैठक में पाकिस्तान की नापाक हरकत, फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा
Next Article क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेफील्ड शील्ड का अंतिम दौर किया रद्द

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वरुण धवन और कृति सेनन बने भारत के नए ‘ऑब्सेशन’! ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी वर्जन में देंगे अपनी आवाज़, 30 अक्टूबर से JioHotstar के Peacock Hub पर होगी स्ट्रीमिंग!
entertainment
October 27, 2026
‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
entertainment
October 27, 2026
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’, शाहरुख खान ने फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर किया रिलीज़!
entertainment
October 27, 2026
मोदी के पिता लेकर खरगे के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का कई जगहों पर प्रदर्शन
national
October 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?