सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : सपा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : सपा

Last updated: March 15, 2020 9:02 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल अभी से फूंक दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर अपनी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने को कहा है।

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को सपा मुख्यालय में हुई। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा ने जनता के साथ छल किया है। उनकी लड़ाई भाजपा से ही है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और ‘काम बोलता है,’ के बारे में बताएं। लोगों के दिलों को जीतें। जनता को बताया जाए कि सपा सरकार ने उनकी बेहतरी के लिए विकास के ढेरों काम किए हैं।

अब चुनाव तक प्रदेश भर साईकिल यात्रा व आंदोलन
पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि अब हर महीने की 22 तारीख को साईकल यात्रा या धरना प्रदर्शन तहसील स्तर पर होगा। इसमें भाजपा सरकार की असलियत जनता को बताई जाएगी। यह अभियान अप्रैल से शुरू होगा और चुनाव शुरू होने तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद भी साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। इसके अलावा 23 मार्च को सभी तहसील स्तर पर डाक्टर राम मनोहर लोहिया  की जयंती पर साईकल यात्रा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

कार्यकारिणी बैठक में भाजपा निशाने पर 
कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पास किए गए। राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि जब 1992 में सपा बनी थी तब आम भारतीय का मनोबल टूट चुका था। लूट ही लूट थी। आज 2020 में इससे बदतर हालात हैं। संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। कार्यपालिका ने लगभग सारे अधिकार अपने हाथ में ले लिए हैं। सरकार व उसके सहयोगी संगठन निर्लज्जता पूर्वक संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को तहस नहस करने में लगे हुए हैं।

गैरभाजपा सरकारों के साथ भेदभाव
कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाना और उन्हें गिराने का प्रयास करना भाजपा सरकार के लिये आम बात हो गयी है। विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और उनकी खिलाफत करने वालों के खिलाफ इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई का प्रयोग करना भारतीय राजनीति के लिये सबसे अशुभ संकेत है। जो व्यक्ति इस सरकार की खिलाफत करे, वह देशद्रोही घोषित हो जाता है। वोट की खातिर दंगे कराना, असंवैधानिक कानूनों का बनाना भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरे की घंटी के समान है। नागरिकता संशोधन अधिनियम, एनआरसी और एनपीआर की वजह से पूरे देश में बेचैंनी है।

बैठक में उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव राम जी लाल सुमन, इंद्रजीत सरोज खास, सांसद जया बच्चन, कमाल अख्तर, राम गोविंद चौधरी, अरविंद सिंह, राजपाल कश्यप समेत कई सदस्य शामिल हुए। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते चिकित्सीय सलाह पर दूसरे राज्यों के कई सदस्य बैठक में शामिल नही हुए। सपा द्वारा मध्य प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति के लिए कारगर कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

आजम खां को लगातार अपमानित कर रही है भाजपा सरकार
भाजपा की नफरत की राजनीति का परिणाम है कि सपा के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। नौ बार के विधायक रहे व वर्तमान सांसद मो. आजम खां को भाजपा सरकार द्वारा लगातार अपमानित किया जा रहा है और फर्जी मुकदमो में फंसा कर जेल यातना दी जा रही है।

राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण शुरु करने से पहले विराजमान रामलला को नियत स्थान पर प्रतिष्ठित करने के लिए नई दिल्ली में निर्मित प्री फैब्रिकेटेड मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर अयोध्या पहुंच गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विश्व भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 150,000 के पार; 137 देशों में 5000 से ज्यादा मौतें
Next Article मध्यप्रदेश में कल होगा फ्लोर टेस्ट, कमलनाथ सरकार को साबित करना है बहुमत
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?