सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस को लेकर चीनियों पर निकला शोएब अख्तर का गुस्सा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना वायरस को लेकर चीनियों पर निकला शोएब अख्तर का गुस्सा

Last updated: March 14, 2020 6:56 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण से काफी चिंतित हैं। उन्होंने इसको लेकर चीन के लोगों को काफी खरीखोटी भी सुनाई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी भी घोषित कर दिया है। दुनियाभर में तमाम स्पोर्ट्स इवेंट पर भी इसका असर पड़ रहा है और कई सारे स्पोर्ट्स इवेंट्स इसके चलते या तो स्थगित या फिर रद्द कर दिए गए हैं। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया और कोरोना वायरस को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इतना कुछ खाने के लिए है, चीन के लोगों को चमगादड़ और कुत्ता खाने की क्या जरूरत है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को फैसला लिया कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे हुए मैच लाहौर में होंगे और सभी मैच बिना दर्शकों की उपस्थिति के ही खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी शामिल हैं। इसके अलावा पीसीबी ने यह भी कहा कि प्लेऑफ मैचों की जगह टॉप चार टीमें 17 और 18 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेलेंगी और 22 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा।
अख्तर ने कहा, ‘मेरे गुस्से का सबसे बड़ा कारण पीएसएल है, पाकिस्तान में क्रिकेट सालों बाद लौटा है और पहली बार पूरा पीएसएल सीजन पाकिस्तान में खेला जा रहा है और यह भी अब खतरे में है। विदेशी खिलाड़ी देश छोड़कर जा रहे हैं, और मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।’ अख्तर ने चीन के लोगों को जमकर लताड़ा और कहा कि उनकी खाने की आदतों की वजह से दुनियाभर के लोग खतरे में हैं।
मैं चीनी लोगों के खिलाफ नहीं, लेकिन…’
उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को क्यों चमगादड़ जैसी चीजें खानी हैं, उनका खून पीना है, उनका यूरीन पीना है और वायरस पूरी दुनिया में फैलाने हैं, मैं चीनी लोगों की बात कर रहा हूं। मुझे समझ नहीं आता कि आप कैसे चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली जैसी चीजें खा सकते हैं। मैं बहुत गुस्से में हूं। अब पूरी दुनिया ही खतरे में है, टूरिज्म इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है, इकॉनमी बुरी तरह गिर गई है, पूरी दुनिया मुश्किल में फंस गई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चीनी लोगों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं जानवरों के लिए इस कानून के खिलाफ हूं। मैं समझता हूं कि यह आपका कल्चर है, लेकिन इससे आपको फायदा नहीं मिल रहा है और इससे इंसानियत की मौत हो रही है। मैं आपको यह नहीं कह रहा कि आप चीनी लोगों को बायकॉट करें, लेकिन इसके लिए कुछ कानून होना चाहिए। आप इस तरह से कुछ भी नहीं खा सकते हैं।’
कोरोना वायरस के चलते कई स्पोर्ट्स इवेंट स्थगित
कोरोना वायरस संक्रमण चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था और अब दुनिया के कम से कम 100 देशों तक पहुंच चुका है। अभी तक पूरी दुनिया में 1.2 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस के 82 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज स्थगित कर दी गई, इंग्लैंड टीम श्रीलंका दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गई और ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज भी पहले मैच के बाद स्थगित कर दी गई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 29 मार्च से होना था, जो फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।
‘भारत में अपने दोस्तों के साथ संपर्क में हूं’
आईपीएल के स्थगित होने पर अख्तर ने कहा, ‘मैंने सुना है कि आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। होटल इंडस्ट्री, ट्रैवल इंडस्ट्री और ब्रॉडकास्टर्स को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। भगवान करे वायरस भारत ना पहुंचता। वहां 130 करोड़ लोग हैं, मैं भारत में अपने दोस्तों से संपर्क में बना हुआ हूं, मैं सभी की सलामती की दुआ करता हूं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लोगों से की ये खास अपील
Next Article पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को किया गया BCCI के कमेंट्री पैनल से बाहर-रिपोर्ट
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?