नई दिल्ली:मोबाइल फोन की कीमतों में इजाफा हो सकता है। दरअसल, जीएसटी काउंसिल की बैठक में शनिवार (14 मार्च) को मोबाइल के पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी है।
इस बात की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी कि 14 मार्च को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में मोबाइल जीएसटी को बढ़ाने पर मुहर लग सकती है। उइसके पीछे विशेषज्ञों ने यह तर्क दिया था कि जीएसटी दरें बढ़ाने से विनिर्माताओं के पास पूंजी की स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन इससे तैयार माल की कीमतें बढ़ सकती हैं।
अभी मोबाइल फोन पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है, जबकि इनपुट की दर 18 प्रतिशत है। अधिकारी ने 12 मार्च को कहा था, ”मोबाइल फोन को 12 प्रतिशत जीएसटी दर के दायरे में बनाये रखने के पीछे शायद ही कोई तार्किक कारण हो, क्योंकि टीवी, टॉर्च, गीजर, आइरन, हीटर, मिक्सर, जूसर आदि जैसे कई सामानों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लग रहा है।”
महंगा होगा मोबाइल फोन, GST दर 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी किया गया

