सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चीन का सनसनीखेज दावा, अमेरिका से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

चीन का सनसनीखेज दावा, अमेरिका से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस

Last updated: March 13, 2020 10:36 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

बीजिंग:कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित चीन ने एक बार फिर दावा किया है कि यह घातक वायरस दुनियाभर में चीन से नहीं बल्कि अमेरिका से फैला है। उसने आशंका जताई है कि चीनी शहर वुहान में इसके संक्रमण के पीछे अमेरिकी सेना का हाथ हो सकता है।

कोरोना के संक्रमण की सबसे पहले पुष्टि चीन के हुबेई प्रांत में हुई थी। हुबेई की राजधानी वुहान इस वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियन झाउ ने गुरुवार को दावा किया कि कोरोना वायरस अमेरिका में जन्मा और हो सकता है कि वुहान में इसे लाने के पीछे अमेरिकी सेना हो।

उन्होंने अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड का एक वीडियो भी ट्वीट किया। जिसमें वे कथित तौर पर मान रहे हैं कि फ्लू से कुछ अमेरिकी मरे थे लेकिन मौत के बाद पता चला कि वे कोरोना संक्रमित थे। रेडफील्ड ने अमेरिकी संसद की समिति के सामने बुधवार को यह स्वीकार किया।

ट्रंप से मिले ब्राजीलियाई प्रवक्ता संक्रमित

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के संचार प्रमुख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सरकार ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने इस सप्ताहांत अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।

ब्राजीलियाई राष्ट्रपति और उनके साथ गए सभी स्टाफ जिन्होंने मंगलवार से शनिवार के बीच अमेरिका की यात्रा की थी, वे निगरानी में हैं। सरकार के प्रमुख प्रवक्ता फैबियो वाज्नगार्टन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर ट्रंप के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि फिर से ब्राजील को महान बनाएं।

 

कनाडा के प्रधानमंत्री घर से काम करेंगे

उधर, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रिडियू और उनकी पत्नी ने खुद के पृथक रहने की गुरुवार को घोषणा की। ट्रिडियू की पत्नी में फ्लू जैसे लक्षण सामने आने और कोरोना वायरस की जांच होने के मद्देनजर दंपत्ति ने यह फैसला लिया।

सोफी ग्रीगोइरे ट्रिडियू बुधवार को ब्रिटेन से लौटी थीं और उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण दिखे थे, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने एहतियात के तौर पर घर से ही निर्देश देने और फोन एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक करने का फैसला लिया। ट्रिडियू ने कनाडा के प्रांतीय और क्षेत्रीय नेताओं के साथ ओटावा में होने वाली बैठक स्थगित कर दी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक दिन सिरियारी के नाम भिक्षु भक्ति मंडल वाशी की यात्रा संपन्न
Next Article कोरोना का कहर, संक्रमण की चपेट में आईं कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?