डोंबिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार डोम्बिवली महिला मंडल द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मैं नगर सेविका, खुशभू जी चौधरी, आनन्दा जी अग्रवाल मुम्बई महिला मंडल सह मंत्री श्रीमती सरोज जी सिंघवी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंजना जी सिंगवी, सुधा जी सियाल, मुम्बई कन्यामण्डल सहप्रभारी जुली जी मेहता,डोम्बिवली महिला मंडल सह सयोजिका अनिता जी बडाला,कोशाध्यक्ष रीना जी कोठारी,कन्यामण्डल प्रभारी पिंकी जी परमार,सह प्रभारी ममता जी कच्छारा, सयोजिका प्रेक्षा बडाला,सह सयोजिका रिम्पल सिंगवी एवम आशी सिंगवी की उपस्थिति रही।
रैली की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से एवम हरी झंडी दिखाकर हुई। यह रैली पारसमणी चोक से शुरु होते हुए चार रास्ता, गणपति मंदिर, नेहरू मैदान होती हुई महावीर हाइट्स पहुँची। रैली के मुख उद्देश्य की हर क्षेत्र मे नारी को आगे बढ़ाने के संधर्भ मैं नारी पर सभी बहनो ने गीत एवम स्लोगन के माध्यम से इस रैल्ली को सफल बनाया और नारी शक्ति का परिचय दिया।
नगर सेविका ने भी नारी शक्ति पर अपने विचार रखे,सभी सम्प्रदाय की बहनो ने भी अपने विचार रखे, सयोजिका मधु जी कोठारी ने सबका स्वागत किया। 75 बाइक एवम 65 बहनो की उपस्तिथि रही इसमे सभी सम्प्रदाय की बहनो को भी जोड़ा गया। सबका आभार सहसयोजिका रीना हिंगड़ ने किया।
डोंबिवली महिला मंडल ने महिला दिवस पर निकाली भव्य बाइक रैली

