जलगांव। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल जलगांव द्वारा महिला सशक्तिकरण टू व्हीलर रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महापौर भारती ताई सोनवणे एवं ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर,देवीदास कुनगर उपस्थित रहे। रैली में कुल उपस्थिति 157 महिलाओं की रही जिसमें रजिस्ट्रेशन के साथ टू व्हीलर चलाने वाली कुल 85महिलाएं थी एवं पीछे बैठने वाली72महिलाएं थी। रैली जीएस ग्राउंड से महापौर भारती ताई सोनवणे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई। साथ ही रैली का नेतृत्व स्वयं महापौर भारती ताई सोनवणे ने दुपहिया वाहन चला कर किया। रैली जीएस ग्राउंड से निकलकर 3 किलोमीटर का सफर तय कर पुन: जी एस ग्राउंड पहुंची। रैली में ट्रैफिक पुलिस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सुरक्षा के आधार पर उन्होंने पूरी रैली के दौरान साथ चल कर मंडल को सपोर्ट किया।
प्रेरणा पुरस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ “प्रेरणा गीत” से तेरापंथ महिला मंडल की बहनो द्वारा किया गया। अध्यक्षा निर्मला छाजेड़ ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं परिसर में उपस्थित नारी शक्ति का स्वागत करते हुए प्रेरणा पुरस्कार एवं दुपहिया रैली के आयोजन का उद्देश्य बताया। इस रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं उनके मन मस्तिष्क में स्वयं के प्रति आत्मसम्मान जागृत करना था। मंत्री रीटा बैद ने साध्वी प्रमुखा श्री कनक प्रभा जी का संदेश वाचन किया। उपाध्यक्ष नम्रता सेठिया द्वारा प्रेरणा पुरस्कार का वाचन किया गया।
समाज सेविका सौ. नीलि मा जी सेठिया एवं सौ. राजकुमारी जी बाल्दी (अध्यक्ष जलगांव जिला महिला एसोसिएशन) को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। दोनों समाज सेविकाओं का परिचय कोषाध्यक्ष विनीता समदरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन एवं आभार ज्ञापन शीतल चोरड़िया ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल जलगांव का WOMENS ON WHEELS #WOW# टू व्हीलर रैली एवं प्रेरणा पुरस्कार का भव्य आयोजन

