सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महाराष्ट्र बजट:किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे; राज्य में पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtrastate

महाराष्ट्र बजट:किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे; राज्य में पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होगा

Last updated: March 6, 2020 10:18 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: उद्धव सरकार का पहला बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा में पेश किया। बजट में किसानों और युवाओं पर फोकस रखा गया। किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया गया है। राज्य की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80% आरक्षण देने की घोषणा भी की गई है। इसके लिए कानून बनाया जाएगा। वहीं, पेट्रोल-डीजल में एक रुपए का वैट बढ़ाया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होगा। इस फैसले से राज्य को 1800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

किसानों को सब्सिडी भी देगी सरकार

राज्य की गठबंधन सरकार (शिवसेना-कांग्रेस और राकांपा) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सितंबर 2019 तक कर्ज लेने वाले सभी किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। इसके अलावा जिन किसानों का कर्ज दो लाख से ज्यादा है, उन्हें सरकार दो लाख की सब्सिडी देगी। जिन किसानों ने 2018-19 में कर्ज लिया है और नियमित तौर पर अपनी किस्त भर रहे हैं, उन्हें 50 हजार रुपए का इंसेटिव दिया जाएगा। नागपुर में एनर्जी पार्क बनेगा। इससे कृषि के लिए दिन में बिजली दी जाएगी।

5 लाख युवाओं का रोजगार देने का लक्ष्य

बजट में मुख्यमंत्री रोजगार योजना शुरू करने का भी ऐलान किया है। इसमें प्रदेश के 10 वीं पास तक के युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने अगले 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। शिक्षा के क्षेत्र के लिए सरकार ने 6 हजार करोड़ का प्रावधान रखा है। परिवहन विभाग में 1600 नई बसों को शामिल करने की घोषणा की गई है। ये बसें वाई-फाई से लैस होगी। साथ ही, घर से 50 किमी की दूरी पर डायलिसिस सुविधा स्थापित करने के लक्ष्य के तहत 75 डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। विधायकों का लोकल एरिया डेवलपमेंट का फंड 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है। महिला रोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की सरकार की तरफ से खरीदारी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मुंबई-बेंगलुरु कॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु

मुंबई-गोवा हाईवे के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। यह सिर्फ भूमि अधिग्रहण के लिए है। मुंबई-बेंगलुरु कॉरिडोर के लिए 4000 करोड़ रु. का फंड दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में शंकरराव चव्हाण स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। वर्ली में पर्यटन केंद्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। वर्ली आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र है। महिला बचत समूहों से एक हजार करोड़ रुपए की खरीदारी सरकार की ओर से होगी।

हर जिले में बनेगा एक महिला पुलिस थाना

प्रदेश में महिला सुरक्षा को देखते हुए हर जिले में एक महिला थाना बनाया जाएगा। हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए जाएंगे। पुणे के बालेवाड़ी में अन्तराष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। सरकार ने अब अपना पूरा पैसा प्राइवेट की बजाए सरकारी बैंकों में ही जमा करने की बात भी कही है।

बजट भाषण में पढ़ी हरिवंश राय बच्चन की एक कविता
बजट भाषण के बीच वित्त मंत्री ने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की एक लाइन पढ़ी- ‘असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो; क्या कमी रह गयी है उसे देखो और सुधार करो।’ इसके बाद सदन में मौजूद सभी पक्षों के विधायकों ने जमकर तालियां बजाईं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया, कहा- यहां के नेता बिकाऊ नहीं; वे सिद्धांतों की राजनीति करते हैं
Next Article सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, CAA और Article 370 के आलोचकों को PM मोदी का जवाब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?