सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया, कहा- यहां के नेता बिकाऊ नहीं; वे सिद्धांतों की राजनीति करते हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

सीएम कमलनाथ ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया, कहा- यहां के नेता बिकाऊ नहीं; वे सिद्धांतों की राजनीति करते हैं

Last updated: March 6, 2020 10:09 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल: मध्यप्रदेश में 4 दिन से जारी सियासी ड्रामे के बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वे कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद पार्टी की रणनीति पर चर्चा के लिए आए थे। इसके तहत कमलनाथ ने सभी विधायकों को भोपाल बुलाया और उन्हें राजधानी न छोड़ने की हिदायत भी दी है। सीएम के अवास पर ही कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई गई थी। इसमें बसपा विधायक रामबाई भी मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई। इसमें लंबे अरसे से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की बात कह रही रामबाई को मंत्री बनाया जा सकता है।

कैबिनेट मीटिंग और दिग्विजय से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा- यहां के नेता बिकाऊ नहीं हैं, वे सिद्धांतों और सेवा की राजनीति करते हैं। उधर, कांग्रेस की रणनीति का जवाब देने के लिए दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर मध्य प्रदेश को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक चल रही है। इसमें शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, प्रह्लाद पटेल, धर्मेंद्र प्रधान और गोपाल भार्गव मौजूद हैं। इस बीच, 3 दिन से लापता निर्दलीय विधायक शेरा ने कमलनाथ से फोन पर बातचीत की। वे बेंगलुरु से भोपाल वापस आ रहे हैं और मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

मेरी हत्या कराना चाहती है कांग्रेस: विश्वास सारंग
पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उनकी हत्या कराना चाहती है क्योंकि वह भाजपा के विधायकों की संख्या कम करना चाहती है। इसलिए सालों से मेरे साथ लगे गनमैन को हटा लिया है। न मैंने गनमैन को हटाने की अर्जी लगाई थी और न ही गार्ड हटना चाहता था। ऐसे में मेरी सुरक्षा में लगे गार्ड को हटाना मेरी हत्या की साजिश का हिस्सा है। कल जब मैं दिल्ली से वापस आया तो एयरपोर्ट पर भी मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, लेकिन मीडिया को देखकर पुलिस वहां से भाग गई।

‘लापता’ विधायकों के भोपाल पहुंचने की संभावना
पिछले तीन-चार दिनों से लापता चार विधायकों के शनिवार सुबह तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। बताया गया है कि ये विधायक बेंगलुरु के रिजॉर्ट में हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि तीन कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह, रघुराज कंसाना और हरदीप सिंह डंग के अलावा राज्य सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का संपर्क हो गया है। विधायकों को भोपाल लाने की कवायद शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामे के 4 दिन

  • 3 मार्च: सुबह दिग्विजय सिंह के ट्वीट कर भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस विधायकों को दिल्ली ले जाया गया। शाम को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया।
  • 4 मार्च: इस दिन दोपहर को सपा के राजेश शुक्ला (बब्लू), बसपा के संजीव सिंह कुशवाह, कांग्रेस के ऐंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव और बसपा से निष्कासित राम बाई भोपाल पहुंचीं। कांग्रेस के बिसाहूलाल, हरदीप सिंह डंग, रघुराज कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा की लोकेशन नहीं मिल रही थी। दिग्विजय ने फिर आरोप लगाया कि भाजपा ने 4 विधायकों को जबरन गुड़गांव से बेंगलुरु शिफ्ट किया है।
  • 5 मार्च: कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। कांग्रेस के एक अन्य लापता विधायक बिसाहूलाल सिंह के बेटे ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज कराई।
  • 6 मार्च: कमलनाथ ने कैबिनेट की बैठक ली, सभी विधायकों को भोपाल बुलाया। दिल्ली में तोमर के घर भाजपा नेताओं की बैठक जारी। भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय के गायब होने की खबरें आईं। दोपहर में वे सामने आए और कहा- मेरा फोन बंद था, गायब नहीं हुआ।

नाराज रामबाई को मंत्री बनाया जा सकता है

डंग के इस्तीफे के बाद कमलनाथ के घर हुई कैबिनेट मीटिंग में नाराज बसपा विधायक रामबाई भी पहुंचीं। दमोह की पथरिया सीट से बसपा की विधायक रामबाई काफी समय से मंत्री पद की इच्छा सार्वजनिक मंचों से भी व्यक्त कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि सीएम उन्हें मनाने के लिए मंत्री बना सकते हैं। कैबिनेट बैठक में ही मंत्रियों ने सीएम को इस्तीफे की पेशकश की और कहा कि हम आपके साथ हैं। सीएम ने इस्तीफा लेने से इनकार कर दिया और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की।

लापता निर्दलीय विधायक शेरा ने कहा- अज्ञात लोगों ने रोक लिया था
तीन दिन से लापता विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने शुक्रवार को कमलनाथ से फोन पर बात की। सीएम के मीडिया अधिकारी सैयद जफर ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शेरा भोपाल आकर सीएम से मुलाकात करेंगे। फोन पर मीडिया से शेरा ने कहा कि वे इंदौर के लिए निकलने वाले थे, तभी बंगलुरू एयरपोर्ट पर अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। शेरा ने बताया कि उन्हें कहीं ले नहीं जाया गया था, सड़क पर ही रोका गया था। शेरा बेटी के इलाज के लिए बंगलुरू गए थे और अब परिवार समेत भोपाल लौट रहे हैं।
नेताओं ने किए अपनी पार्टी के प्रति निष्ठावान होने के दावे
भाजपा विधायक:
 विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा, “मेरी राजनीतिक हत्या हो सकती है। मेरे बारे में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा। मेरे साथ जो रहा है, वो प्रदेश की जनता देख रही है।’ गुरुवार को रात उनके सीएम हाउस जाने और कमलनाथ से मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। संजय पाठक पहले कांग्रेस में रहे हैं।
कांग्रेस विधायक: मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि मैंने भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें समर्थन देने की बात कही नहीं थी। मीडिया ने मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। मेरा मुख्यमंत्री कमलनाथ से 20 साल का संबंध है। मैं हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं।

बयानबाजी भी जारी
दिग्विजय सिंह:
 कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए हजार करोड़ के ई-टेंडरिंग घोटाले पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा भाजपा नेताओं पर कसता जा रहा है। उन्होंने माध्यम में भी घोटाला किया है। उस पर एक एफआईआर हो गई है। अब वह छटपटा रहे हैं इसलिए मनमाना पैसा देने का प्रलोभन विधायकों को दे रहे हैं।
नरोत्तम मिश्रा: भाजपा नेता ने दिल्ली में कहा कि मप्र में गंदगी कांग्रेस ने फैलाई है और आरोप हम पर लगा रहे हैं। ये गलत है। दो विधायकों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने की, लेकिन हम तो किसी विधायक लेकर मीडिया के सामने नहीं आए हैं। हम जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करते हैं। हमारे एक पूर्व मंत्री और विधायक को धमकाया जा रहा है।
महेंद्र सिंह सिसोदिया: एमपी के श्रम मंत्री ने कहा कमलनाथ सरकार को फिलहाल कोई संकट नहीं है। सरकार पर उस समय संकट के काले बादल छाएंगे जब हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा या अनादर किया जाएगा।
डॉ. गोविंद सिंह: मप्र सामान्य प्रशासन मंत्री ने कहा कि पहले भी भाजपा के दो विधायक संपर्क में थे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी के दबाव में नहीं आते हैं। विधायकों को संतुष्ट करने के लिए कमलनाथ के मंत्रिमंडल के विस्तार की बात को गोविंद सिंह ने सिरे से खारिज किया और कहा कि यह सब बेवजह की अटकलें हैं।
अजय सिंह: पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्यसभा चुनाव नजदीक हैं, इस वजह से कोई भी उठापटक हो सकती है। एक-दो दिन में क्या कुछ होता है, कौन गायब है, किसका अपहरण हुआ है, कौन किस पार्टी में स्वेच्छा से गया है, इसकी ठोस जानकारी नहीं है।

मध्यप्रदेश विधानसभा पर एक नजर
कुल सीटें: 230
मौजूदा सदस्य संख्या: 228
विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर सदन में संख्या: 227 (भाजपा और कांग्रेस विधायकों के निधन से दो सीटें खाली)
बहुमत का आंकड़ा: 114

स्पीकर को छोड़कर और डंग का इस्तीफा स्वीकार होने पर कांग्रेस सहयोगियों पर निर्भर हो जाएगी

पार्टी  सीटें
कांग्रेस 112
भाजपा 107
बसपा 02*
सपा 01
निर्दलीय 04

* बसपा विधायक रामबाई पार्टी से निलंबित हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस से ग्लोबल जीडीपी को लगेगा 347 अरब डॉलर का झटका, एडीबी का अनुमान
Next Article महाराष्ट्र बजट:किसानों को 2 लाख रुपए तक की कर्जमाफी, 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे; राज्य में पेट्रोल-डीजल एक रुपए महंगा होगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026
पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?