सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: केंद्र के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक, पिछले महीने देश घूमने आए 450 ईरानियों की भी खोजबीन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

केंद्र के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक, पिछले महीने देश घूमने आए 450 ईरानियों की भी खोजबीन

Last updated: March 6, 2020 9:57 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के खतरे को लेकर भारत में चिंता बढ़ रही है। सरकार लगातार संक्रमण से लड़ने के लिए कदम उठा रही है। केंद्र ने शुक्रवार को अपने सभी दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है। इसके अलावा वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग अब 21 की बजाय 30 एयरपोर्ट पर की जाएगी। इस बीच पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि वह फरवरी महीने में देश में आए 450 ईरानी नागरिकों का पता-ठिकाना लगा रहा है। मंत्रालय यह कदम इसलिए उठा रहा है, क्योंकि ईरान में कोरोनावायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। 

भारत में संक्रमण के मामलों की तादाद 31 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला यह व्यक्ति थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा कर चुका है।

आर्मी क्वारैंटाइन हॉल बनाएगी

भारतीय सेना ने भी अधिकारियों को मिलिट्री अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत 1500 जवानों के लिए क्वारैंटाइन (अलग-थलग) फैसिलिटी तैयार की जाएगी। वहीं, केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों में कर्मचारियों के 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटैंडेंट पर रोक लगा दी गई है। सभी कर्मचारी अब रजिस्टर में अटैंडेंस लगाएंगे।

यूजीसी ने भी निर्देश जारी किए

यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने कैंपस में किसी भी बड़ी सभा करने से बचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सलाह दी है कि वायरस प्रभावित देशों में 28 दिनों के भीतर यात्रा करने वालों छात्रों-कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया जाए।

आईफा अवार्ड स्थगित

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश में होने वाले 21वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड (आईफा) को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसका आयोजन इंदौर में 27 से 29 मार्च के बीच होना था।

इंदौर में 2 नए संदिग्ध

इंदौर में कोरोनावायरस के दो नए संदिग्ध मरीज सामने आए। पहला संदिग्ध 23 वर्षीय युवक है, जो दुबई से लौटा है। दूसरी मरीज इटली की 23 वर्षीय युवती है। वह गुरुवार को ही यहां आई। उसे जांच के लिए एमवायएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा देने वाले छात्रों को अलग बैठाने की गाइडलाइन जारी की है। इंदौर-दुबई फ्लाइट की बुकिंग भी 30% तक घट गई है।

देश के 6 शहरों में मिले 31 कोरोनावायरस संक्रमित

  • केरल के 3 मरीज : ये चीन के वुहान से लौटे थे। इनमें फरवरी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब ये पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
  • दिल्ली के 2 मरीज : पहला मरीज इटली से भारत लौटा था।  जबकि दूसरा मरीज मलेशिया और थाईलैंड से आया था। दोनों का इलाज किया जा रहा है।
  • आगरा के 6 मरीज : इटली से दिल्ली लौटा संक्रमित व्यक्ति आगरा में अपने 6 रिश्तेदारों से मिला। इसलिए ये संक्रमित हुए।
  • तेलंगाना का 1 मरीज : ये भी इटली से लौटा था। इसके संपर्क में आए 88 मरीजों को निगरानी में रखा गया।
  • जयपुर के 17 मरीज : इनमें से 16 मरीज इटली से आए थे और राजस्थान के 6 जिलों में 8 दिन तक घूमे थे। एक भारतीय ड्राइवर इनके साथ था, जो इन्हें अलग-अलग जगहों पर लेकर गया था। इस तरह कुल 17 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इनका दिल्ली में आईटीबीपी कैम्प में इलाज चल रहा है। इनमें से एक मरीज जयपुर के जिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था, वहां 60 अन्य मरीज भी थे। इन मरीजों को भी संक्रमण हो सकने के खतरे की वजह से अलग रखा गया है और निगरानी की जा रही है।
  • गुड़गांव का 1 मरीज : पेटीएम कंपनी का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया।
  • उत्तर प्रदेश में 1 मरीज: गाजियाबाद में एक कारोबारी में पुष्टि हुई है।

भारतीयों को लाने के लिए ईरान से बातचीत

ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार, ईरान के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। ईरान में मौजूद 300 भारतीयों के सैंपल शुक्रवार रात तक भारत लाए जा सकते हैं। इनके संक्रमित होने की आशंका है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार ने कहा- ईरान की महा एयरवेज की फ्लाइट दिल्ली आएगी। यहां से वापसी में ईरानी नागरिकों को ले जाएगी।

राजस्थान के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

इटली से भारत घूमने आए 26 लोगों के दल के संपर्क में आने वाले राजस्थान के 247 नागरिकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इटली के इस दल में 23 विदेशी पर्यटक, ड्राइवर, हेल्पर और गाइड शामिल है। यह दल 21 फरवरी को सबसे पहले झुंझुनूं पहुंचा था। वहां होटल कैसल मंडावा में ठहरा था। इसके बाद 22 को बीकानेर के होटल गजकेसरी में ठहरा। 23-24 को जैसलमेर के होटल रंगमहल में एक रात रुका। यहां से दल जोधपुर आ गया और होटल पार्क में रुका। इसके बाद 26 को उदयपुर पहुंचा और वहां होटल ट्राइडेंट में रुका। 28 फरवरी को यह दल उदयपुर से जयपुर आया। इस दल में 16 नागरिक और ड्राइवर संक्रमित पाए गए थे।

सशस्त्र पुलिस बल ने होली मिलन समारोह रद्द किया

उधर, कोरोनोवायरस के कारण सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने होली मिलन समारोह रद्द कर दिया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी अगले सप्ताह होने वाला स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

ईरान में फंसे मछुआरे स्वस्थ: केंद्रीय राज्यमंत्री

राज्यमंत्री वी मुरलीधरण ने गुरुवार को कहा कि ईरान में फंसे भारतीय मछुआरों का स्वास्थ्य बेहतर हैं। उनकी आधारभूत जरूरतों का खयाल रखा जा रहा है। दूतावास उनके संपर्क में है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस: अमेरिका में मरने वालों की संख्या 12, ट्रंप कर सकते हैं 8.3 अरब डॉलर की मदद पर दस्तखत
Next Article कोरोना वायरस से ग्लोबल जीडीपी को लगेगा 347 अरब डॉलर का झटका, एडीबी का अनुमान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026
पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?