सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस: अमेरिका में मरने वालों की संख्या 12, ट्रंप कर सकते हैं 8.3 अरब डॉलर की मदद पर दस्तखत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना वायरस: अमेरिका में मरने वालों की संख्या 12, ट्रंप कर सकते हैं 8.3 अरब डॉलर की मदद पर दस्तखत

Last updated: March 6, 2020 9:47 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिका के उत्तर पश्चिमी हिस्से में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने और मौत का आंकड़ा 12 पहुंचने के बाद अमेरिकी संसद ने इस विषाणु से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर का आपातकालीन ‘व्यय विधेयक’ पारित किया है जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हस्ताक्षर कर सकते हैं। प्रतिनिधि सभा से इस विधेयक के पारित हो जाने के एक दिन बाद सीनेट में दोनों दलों ने इसे पूरी तरह समर्थन दिया है। ऐसे में अब यह विधेयक तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए व्हाइट हाउस भेजा जा सकता है।

इस बीच, उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस रकम को संघीय सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों को टीका, जांच और कारगर इलाज के लिए मुहैया कराया जाएगा। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए राज्य व स्थानीय सरकारों को मदद दी जाएगी। विधेयक की रकम को कई तरह से देश को नुकसान पहुंचा रहे और तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए खर्च किया जाएगा।

डेमोक्रेट सीनेटर पेट्रिक लीह ने कहा, ”अमेरिकी नागरिक अपने नेतृत्व की ओर ताक रहे हैं। वे इस बात का आश्वसन चाहते हैं कि सरकार उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के जिम्मे के लिए तैयार रहे।” यह राशि 2.5 अरब डॉलर से करीब तीन गुना होगा, जिसकी दस दिन पहले व्हाइट हाउस ने बात की थी। इस राशि को तब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों पक्षों के सदस्यों ने नकार दिया था। हालांकि, ट्रंप ने बाद में कहा था कि वह इससे अधिक राशि स्वीकार करने को तैयार हैं।

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला जनवरी में सामने आया था जबकि 29 फरवरी को देश में इससे पहली मौत हुई थी। अब इस विषाणु से मौत का आंकड़ा बढकर 12 तक पहुंच चुका है और यह कम से कम 15 प्रांतों में फैल चुका है। करीब 180 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि ‘कुछ दिनों’ के भीतर देश भर में करीब 12 लाख टेस्ट किट वितरित की जाएंगी, जबकि अगले हफ्ते के अंत तक 40 लाख और किट वितरित की जाएंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भ्रष्ट शासकीय कर्मचारियों को पासपोर्ट नहीं मिलेगा, पहले से जारी किया गया है तो वह भी रद्द किया जाएगा
Next Article केंद्र के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक, पिछले महीने देश घूमने आए 450 ईरानियों की भी खोजबीन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?