राजकुमार गौतम/बस्ती। ओडवारा क्षेत्र के ग्राम कुर्थीयां गांव में 3/3/20 को इरफान खान के नेतृत्व में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया और माल्यार्पण भी किया गया, साथ ही मंच से विचार गोष्ठी हुई।
अपने विचारों को व्यक्त करते हुए भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनार्य आशीष नारायण भारतीय जी ने कहा कि बाबा साहब उस महान व्यक्ति का नाम है जिन्होंने हिंदू कोड बिल में महिलाओं को पुरुषों के बराबर समानता का अधिकार देने की पैरवी की। महिलाओं की दयनीय स्थिति को सुधारने में बाबा साहब का सबसे बड़ा योगदान था।
कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष कमलेश सचान, एडवोकेट बुद्धि प्रकाश, अरुन राज भारतीय, नासिर अली, खुर्शीद आलम, रामशंकर, अजय राव, मूलचंद एवम् भीम आर्मी के कोई सदस्य गणों के साथ-साथ गांव के माताएं, बहने, नव युवा, बच्चे आदी मौजूद रहे।
बस्ती के ओडवारा में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और विचार गोष्ठी का आयोजन

