By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘कश्मीर मुद्दे का समाधान ओआईसी के एजेंडे में सबसे ऊपर है’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

‘कश्मीर मुद्दे का समाधान ओआईसी के एजेंडे में सबसे ऊपर है’

Last updated: March 4, 2020 7:25 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद:इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के एक उच्च अधिकारी ने मंगलवार (3 मार्च) कश्मीर की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि इस मुद्दे का समाधान संगठन के एजेंडे में शीर्ष पर है। जम्मू कश्मीर के लिए ओआईसी महासचिव के विशेष दूत युसूफ एम अल दोबे ने यहां पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

दोबे ने कहा कि कश्मीर की स्थिति को लेकर ओआईसी चिंतित है। सरकारी मीडिया रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक दोबे ने कहा, “कश्मीर का मुद्दा हमारे दिल के काफी करीब है और इसके समाधान के लिए सभी सदस्य एकमत हैं…। कश्मीर और फलस्तीन मुद्दों का समाधान ओआईसी के एजेंडे में शीर्ष पर है।”

दोबे ने कहा कि गत वर्ष भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद पाकिस्तान के अनुरोध पर ओआईसी का एक औपचारिक सत्र बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि महासचिव के लौटने पर उन्हें कश्मीर की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इससे पहले कुरैशी ने कहा कि विशेष दूत दोबे को “कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति” पर जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले, फरवरी माह में ही सऊदी अरब ने पाकिस्तान को झटका देते हुए इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की विदेश मंत्री परिषद (सीएमएफ) की बैठक में कश्मीर मुद्दे पर उनके तुरंत बहस की अपील को खारिज कर दिया था। दरअसल, पाकिस्तान के एक राजनयिक सूत्र ने पहले ही यह जाहिर कर दिया था कि सऊदी अरब ने कश्मीर मुद्दे पर इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की विदेश मंत्री परिषद (सीएमएफ) की बैठक बुलाने की पाकिस्तान की मांग को पूरा करने में हिचकिचाहट दिखा रही है।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ओआईसी के सीएमएफ की रूटीन बैठक की तैयारियों के सिलसिले में सऊदी अरब के जेद्दा में नौ फरवरी से ओआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक से पहले एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि सऊदी अरब कश्मीर मुद्दे पर सीएमएफ की बैठक अविलंब बुलाने की पाकिस्तान की मांग को पूरा करने में हिचकिचाहट दिखा रहा है।

ओआईसी में 57 मुस्लिम देश शामिल हैं। पाकिस्तान की चाहत है कि ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक हो जिसमें बीते साल पांच अगस्त को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के फैसले पर विचार किया जाए। लेकिन, विदेश मंत्रियों की यह बैठक हो नहीं सकी है। ओआईसी ऐसा कोई भी कदम उठाए, इसके लिए सऊदी अरब व खाड़ी के अन्य देशों का समर्थन अनिवार्य है क्योंकि ओआईसी में इन्हीं का दबदबा है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को सीएफएम बैठक बुलाने के स्थान पर ओआईसी के संसदीय फोरम या मुस्लिम देशों के सदनों के स्पीकर की बैठक करने का सुझाव दिया है जिसमें कश्मीर और फिलिस्तीन के मुद्दे पर बात हो।

गौरतलब है कि एक तरफ जहां तुर्की और मलेशिया ने कश्मीर मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है, वहीं सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने इस पर एहतियात बरती है और भारत के खिलाफ जाकर कुछ नहीं कहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एवरस्टोन ग्रुप के समीर सैन के साथ पत्रकार वीर संघवी ने लॉन्च किया कुलिनरी कल्चर
Next Article IAEA ने कहा, ईरान ने तय सीमा से पांच गुना ज्यादा यूरेनियम का भंडार जमा किया; भड़क सकता है अमेरिका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?