By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कपिल देव की कोहली को सलाह- विराट 30 साल के हैं, अब ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कपिल देव की कोहली को सलाह- विराट 30 साल के हैं, अब ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत

Last updated: March 3, 2020 10:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारत को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली को अब ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है, क्योंकि उनके रिफ्लैक्सेस तथा हाथ-आंख के बीच का संयोजन शायद कम हो रहा है। न्यूजीलैंड में खेले गए दो टेस्ट मैचों में कोहली ने सिर्फ 38 रन बनाए। कोहली से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। वनडे और टी-20 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। वह इस दौरे पर कुल 11 पारियों में सिर्फ 218 रन ही बना सके।

उनके बल्ले से एकमात्र अर्धशतक पहले वनडे में निकला। विराट ने इस दौरे में टी-20 सीरीज में 45, 11, 38 और 11 रन, वनडे सीरीज में 51, 15 और 9 रन तथा टेस्ट सीरीज में 2,19, 3 और 14 रन बनाए।

कपिल ने हिन्दी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से कहा, “जब आप एक तय उम्र पर पहुंच जाते हो, जब आप 30 पार कर लेते हो तो आपकी आंखों पर इसका असर होता है। अंदर आती गेंदें उनकी ताकत हुआ करती थी और कोहली उन्हें फ्लिक कर चौके के लिए भेज दिया करते थे लेकिन वह इन्हीं गेंदों पर दो बार आउट हो चुके हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें अपनी नजरों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने की जरूरत है।”

पूर्व कप्तान ने कहा, “जब बड़े खिलाड़ी इनस्विंग गेंदों पर बोल्ड और एलबीडब्ल्यू आउट होने लगते हैं तो तब आपको उन्हें कहना होता है कि आप ज्यादा अभ्यास करो। यह बताता है कि आपकी नजरें और रिफलेक्सेस थोड़े कम हो गए हैं और बहुत जल्दी आपकी मजबूती आपकी कमजोरी में बदल सकती है।

कपिल ने कहा, ”यह दर्शाता है कि आपकी आंखें और प्रतिक्रिया देने की क्षमता में कुछ कमजोर हुई हैं। 18 से 24 साल तक आपकी नजर सबसे बेहतर होती है लेकिन इसके बाद यह इस पर निर्भर करता है कि आप इस पर कैसे काम करते हैं।” उन्होंने कहा, ”सहवाग, द्रविड़, विव रिचर्ड्स सभी को अपने करियर में इस तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ा। इसलिए कोहली को अधिक अभ्यास करने की जरूरत है।”

कपिल का मानना है कि कोहली को अपनी तकनीक में सुधार और अधिक अभ्यास करने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही कहा कि आईपीएल में खेलने से भारतीय कप्तान को इससे सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी।

बता दें कि कप्तान विराट कोहली का किसी सीरीज में यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन रहा। विराट ने इस प्रदर्शन के कारण टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान भी गंवाया। उनका इस सीरीज में 9.50 का औसत रहा और उन्होंने दो टेस्टों की चार पारियों में 2, 19, 3 और 14 रन बनाए। इससे पहले उनकी सबसे खराब सीरीज 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रही थी, जिसमें उन्होंने पांच पारियों में 9.20 के औसत से 46 रन बनाए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ICC Women’s T20 World Cup 2020: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत
Next Article तमीम इकबाल बने 7 हजार ODI रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बायोपिक करना आसान नहीं था! जानें क्यों फरहान अख्तर ने ‘भाग मिल्खा भाग’ को बताया अपने फिल्मी सफर का सबसे कठिन किरदार
entertainment
April 29, 2026
‘पीस ही असली लग्ज़री है’ अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए प्यार
entertainment
April 29, 2026
युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?