सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे मोदी, 16 घंटे बाद दूसरे ट्वीट में कहा- इस महिला दिवस पर अपने अकाउंट्स महिलाओं को समर्पित करूंगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे मोदी, 16 घंटे बाद दूसरे ट्वीट में कहा- इस महिला दिवस पर अपने अकाउंट्स महिलाओं को समर्पित करूंगा

Last updated: March 3, 2020 2:08 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंप देंगे जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने इस बारे में मंगलवार को ट्वीट कर स्थिति साफ की। उन्होंने लिखा- ‘‘इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को समर्पित कर दूंगा, जिनकी जिंदगी और जिनका काम हम सभी को प्रेरित करता है। इससे ये महिलाएं लाखों लोगों का हौसला बढ़ाने में मदद कर सकेंगी। अगर आप भी ऐसी महिला हैं या दूसरों के लिए प्रेरणा बनने वाली महिलाओं के बारे में जानती हैं तो उनकी कहानी #SheInspiresUs पर साझा करें।’’

मोदी ने #SheInspiresUs लिखा पोस्टर शेयर किया

मोदी ने जो पोस्टर शेयर किया, उसमें लिखा- आपके पास नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए हासिल करने का मौका है। क्या आप एक महिला हैं जिनकी जिंदगी और जिनका काम दुनिया को प्रेरित करता है? क्या आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिसने अपनी जिंदगी में कुछ हटकर किया हो? #SheInspiresUs के साथ ऐसी प्रेरित महिलाओं की कहानी को ट्वीट करिए या फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करिए। चुनिंदा महिलाओं को नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को टेकओवर करने और दुनिया के साथ अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।

इससे पहले मोदी ने सोमवार रात 8.56 बजे एक चौंकाने वाला ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘‘सोच रहा हूं कि इस रविवार फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब से हट जाऊं। इस बारे में आपको बताऊंगा।’’ मोदी के ट्विटर पर 5.33 करोड़, फेसबुक पर 4.46 करोड़, इंस्टाग्राम पर 3.52 करोड़ और यू-ट्यूब पर 45 लाख फॉलोअर्स हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 3100 मौतें, 89000 लोग संक्रमित
Next Article PM मोदी से मिले केजरीवाल, बोले- दिल्ली हिंसा के दोषियों को मिले सख्त सजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी की काव्य प्रस्तुति में शौर्य रस और देशभक्ति की काव्य फुहारों में भीगे दर्शक
social
September 15, 2026
लोकमान्य टिळकांच्या शैक्षणिक और संस्कारों की विरासत को गणेशोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल
social
September 15, 2026
“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026
पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?