पालघर। अणुव्रत समिति पालघर द्वारा 71 वा अणुव्रत स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम चरण में तेरापंथ भवन में शनिवार रात्री 8 बजे अणुव्रत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात शांतिलाल जी सिंघवी द्वारा मंगलाचरण से हुई। महिला मंडल कि बहनों ने अणुव्रत गीत का संगान किया।
सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़, तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी, उपासक मीठालाल जी सिंघवी आदि वक्ताओने आचार्य तुलसी और अणुव्रत पर विशेष व्यक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति मंत्री विमल बदामिया आभार ज्ञापन प्रीतम राठौड़ द्वारा किया गया।
द्वितीय चरण में रविवार सुबह शहर के विभिन्न भागों व रेल्वे स्टेशन पर जाकर अणुव्रत का प्रचार प्रसार किया व अणुव्रत के बारे में लोगो को जानकारी दी। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।

पालघर में अणुव्रत स्थापन दिवस का आयोजन

