सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उद्धव ठाकरे बोले मुंबई में कोई भी मिल मजदूर बेघर नहीं होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

उद्धव ठाकरे बोले मुंबई में कोई भी मिल मजदूर बेघर नहीं होगा

Last updated: March 3, 2020 7:57 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार ‘संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन’ में बड़ा योगदान देने वाले सभी मिल मजदूरों को मुंबई में घर मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और मुंबई का कोई भी मिल मजूदर बेघर नहीं होगा। आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि दशकों पहले मुंबई में मिलें बंद हो गईं, इसलिए सरकार विस्थापित मजदूरों को घर प्रदान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उद्धव ने श्रमिकों से कहा-मुझे चाय पर अपने घर बुलाना

विस्थापित मिल श्रमिकों के लिए पूर्व की मिल की जमीनों पर निर्मित 3,894 फ्लैटों का आवंटन करने के लिए लॉटरी के परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने फ्लैट प्राप्त करने वालों से आग्रह किया कि वे अपने फ्लैट को आगे बेचे नहीं और मुंबई में ही रहें। ठाकरे ने कहा,‘परिवार के बड़े सदस्य के नाते मैं आपसे बातचीत करने आया हूं। मैं मिल मजदूरों के समर्थन को लेकर उनके कर्ज में हूं। जब आपको आपके फ्लैट का अधिकार मिल जाएगा, वहां खुशी से रहना और मुझे चाय पर बुलाना।’

म्हाडा ने मुंबई में बंद पड़ी तीन मिलों की जमीनों पर 3,894 घर तैयार किए हैं। बॉम्बे डाइंग टेक्सटाइल मिल की जमीन पर 720 घर, बॉम्बे स्प्रिंग मिल की जगह पर 2,630 घर और परेल स्थित श्रीनिवास मिल की जमीन पर 544 घर बनाए हैं। गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने कहा कि म्हाडा अगले 4 साल में मुंबई में 50 हजार किफायती घरों का निर्माण करेगी।

अप्रैल में 2,000 घरों की लॉटरी
एमएमआरडीए की तरफ से रायगड के मौजे कोन में बनाए गए 2,000 घरों की लॉटरी 1 अप्रैल 2020 में जारी की जाएगी। म्हाडा के उपाध्यक्ष मिलिंद म्हैसकर के अनुसार, मिल मजदूरों के घरों के लिए ठाणे में 90 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। जल्द ही वहां घरों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

कीमत कम करने की मांग
म्हाडा ने घरों की कीमत 9.5 लाख रुपये निर्धारित की है। मजदूरों ने सरकार से घरों की कीमत कम करने की मांग की है। लॉटरी विजेता संतोष मोरे ने कहा कि रिटायर होने के बाद उन्हें 9 लाख रुपये नहीं मिले हैं। ऐसे में वह घरों के लिए निर्धारित रकम कहां से भरेंगे। सत्यवान पताडे के अनुसार, मजदूर 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी कर रहे हैं। इतनी बड़ी रकम जमा करने के लिए म्हाडा की तरफ से हमें अतिरिक्त समय मिलना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली हिंसा: खूनी नालों से लगातार मिल रहे शव, अब तक 8 बरामद
Next Article मुंबई में 9 मार्च तक के लिए धारा-144 लगाई गई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?