सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूपी में BJP के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे योगी आदित्यनाथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

यूपी में BJP के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

Last updated: March 3, 2020 7:50 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

लखनऊ:तीन साल के अपने कार्यकाल में कई रिकॉर्ड बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक और नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वह एक बार में भाजपा सरकार के यूपी में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। उनकी सरकार के तीन साल इसी 18 मार्च को पूरा होंगे। योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे।

यूपी में भाजपा की सरकारों में विभिन्न समय पर चार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे तो राम प्रकाश गुप्त व राजनाथ सिंह एक-एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भाजपा के इन मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे शख्स हैं जो लगातार तीन साल पूरे करने जा रहे हैं। अलबत्ता कल्याण सिंह का दो बार का कार्यकाल जोड़ लें तो जरूर तीन साल से ज्यादा का है लेकिन उनका कोई कार्यकाल एक बार में तीन साल तक नहीं रहा। असल में भाजपा ने पहली बार 1991 में सरकार बनाई थी। उसे लगभग पूर्ण बहुमत ही मिला था लेकिन 2017 में भाजपा को पूर्ण बहुमत ही नहीं इससे बढ़कर प्रचंड बहुमत मिला।

अगर छह दिसंबर की घटना के कारण कल्याण सिंह सरकार बर्खास्त नहीं हुई होती तो स्वाभाविक तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करती। इसके बाद भाजपा की जो सरकार बनी वह दूसरे दलों के समर्थन व गठबंधन से बनी। इस कार्यकाल में सियासत व दलबदल के कई रंग देखने को मिले।

इन्होंने पूरा किया अपना काल

अब दूसरे दलों के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल देंखें। तीन साल का लगातार कार्यकाल पूरा करने का सौभाग्य सुचेता कृपलानी व मुलायम सिंह यादव को मिला। हां, पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी 2 अक्टूबर 1963 से 13 मार्च 1967 तक तीन साल से ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहीं। खास बात यह यूपी के इतिहास में केवल गोविंद वल्लभ पंत, सम्पूर्णांनंद, मायावती व अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपना आखिरी मुख्यमंत्रित्वकाल तीन साल से ज्यादा समय तक पूरा किया।

भाजपा के मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल

मुख्यमंत्री                                   कार्यकाल
कल्याण सिंह (प्रथम कार्यकाल)     24 जून 1991- 6 दिसंबर 92
कल्याण सिंह (दूसरा कार्यकाल)   21 सितंबर 1997 – 12 नवंबर 99
राम प्रकाश गुप्ता                     12 नवंबर 1999- 28 अक्टूबर 2000
राजनाथ सिंह                         28 अक्टूबर 2000- 8 मार्च 2002

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अयोध्या में मस्जिद निर्माण ट्रस्ट का खाका तैयार, 5 मार्च को होगा खुलासा
Next Article दिल्ली हिंसा: खूनी नालों से लगातार मिल रहे शव, अब तक 8 बरामद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?