मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को शिवसेना के मुखपत्र सामना का संपादक बनाया गया है। वह सामना की पहली महिला संपादक हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उद्धव ठाकरे ने संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यसभा सांसद संजय राउत सामना के कार्यकारी संपादक की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
बाला ठाकरे ने की थी स्थापना
सामना की स्थापना 23 जनवरी 1988 को बाल ठाकरे ने की थी। वे इसके संस्थापक संपादक थे। बाल ठाकरे के बाद उद्धव ठाकरे ने सामना का प्रभार संभाला था।
कौन है रश्मि ठाकरे
रश्मि ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी है। दोनों की शादी 1989 में हुई थी। आदित्य और तेजस ठाकरे इनके दो पुत्र हैं। रश्मि ने वाज़े-केलकर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता माधव पटनकर व्यवसायी हैं।

