By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन समय बढ़ना चाहिए-साइना नेहवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना वायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन समय बढ़ना चाहिए-साइना नेहवाल

Last updated: March 1, 2020 5:47 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द होने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को क्वालीफिकेशन समय को बढ़ाना चाहिए। घातक कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण अब तक चार ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं जिसमें चीन मास्टर्स (25 फरवरी से एक मार्च), वियतनाम अंतरराष्ट्रीय चैलेंज (24 से 29 मार्च), जर्मन ओपन (तीन से आठ मार्च) और पोलिश ओपन (26 से 29 मार्च) शामिल हैं।

साइना ने बीडब्ल्यूएफ और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को टैग करते हुए ट्वीट किया कि अगर कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट रद्द हो रहे हैं तो क्वालीफिकेशन समय बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने के करीब हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ‘रेस टू टोक्यो’ सूची में अभी 22वें स्थान पर चल रही हैं और तोक्यो में जगह बनाने के लिए उन्हें कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे।

साइना के पति और 2014 के राष्ट्रमंडल चैंपियन कश्यप तथा दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत क्रमश: 24वें और 21वें स्थान पर हैं। इन खिलाड़ियों के पास अब प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट (11 से 15 मार्च) के जरिए अंक जुटाने का मौका है। इस टूर्नामेंट के विजेता को 12000 रैंकिंग अंक मिलेंगे। इसके बाद स्विस ओपन, इंडिया ओपन (सुपर 500), मलेशिया ओपन (सुपर 750) और सिंगापुर ओपन (सुपर 500) होने हैं। क्वालीफिकेशन समय 28 अप्रैल को खत्म होगा।

स्पेन मास्टर्स के दौरान पीठ में लगी चोट से उबर रहे कश्यप ने ट्वीट किया कि स्पेन मास्टर्स से सिंगापुर ओपन तक सात प्रतियोगिताएं थी। एशियाई चैंपियनशिप भी थी। उन्होंने कहा कि अब जर्मन ओपन रद्द हो गया है और स्विस ओपन पर भी संदेह है। सिंगापुर और मलेशिया ओपन को लेकर भी चिंताएं हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो अभी क्वालीफिकेशन के करीब हैं।

चीन के वुहान शहर से फैसले घातक कोरोना वायरण के कारण अब तक 3000 के करीब लोग मारे जा चुके हैं और दुनिया भर में लगभग 83000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। बीडब्ल्यूएफ ने हालांकि शुक्रवार को कहा था कि फिलहाल ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय को लेकर उसकी बदलाव की कोई योजना नहीं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 2010 वाले फॉर्मेट के आधार पर बनेगा NPR, बिहार में NDA जीतेगी 200 से अधिक सीटें: नीतीश कुमार
Next Article राफेल नडाल ने टेलर फ्रिट्स को हराकर जीता मैक्सिको ओपन का खिताब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?