सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुती चंद ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में जीता 100 मीटर का गोल्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

दुती चंद ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में जीता 100 मीटर का गोल्ड

Last updated: March 1, 2020 10:28 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

भुवनेश्वर:भारत की शीर्ष महिला धाविका दुती चंद ने शनिवार को यहां 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि लंबी दूरी के धावक नरेंद्र प्रताप सिंह ने खे इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में दूसरा सोने का तमगा जीता। यह दुती की साल की पहली रेस है। 24 साल की यह एथलीट अपने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने तेजी से बढ़त बनाई और 11.49 सेकेंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं मेंगलोर विश्वविद्यालय की धनलक्ष्मी एस. ने 11.99 सेकेंड समय से रजत जबकि महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की स्नेहा एसएस ने 12.08 सेकेंड से कांस्य पदक जीता। दुती ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ”खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेना शानदार रहा। मैंने स्वर्ण पदक भी जीत लिया। मैं नतीजे से काफी खुश हूं।

उन्होंने कहा, ”यह 2020 की मेरी पहली प्रतियोगिता है इसलिए साल की शुरुआत अच्छी रही। मैं पहली प्रतियोगिता में इतनी तेज दौड़ने की उम्मीद नहीं कर रही थी। हालांकि मैं 11.49 सेकेंड के समय से खुश हूं लेकिन मैं 11.40 सेकेंड से कम समय से शुरुआत करना चाहती थी।”

उन्होंने कहा, ”मैं अगले टूर्नामेंट में समय में 10 से 15 सेकेंड का सुधार करूंगी। मैं इस समय फिट हूं, हालांकि अब मुझे अपनी रफ्तार में सुधार करना होगा।” पिछले साल राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 11.22 सेकेंड के समय से अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करने वाली दुती को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए 11.15 सेकेंड का समय निकालने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ”कोरोना वायरस और यात्रा संबंधित दिशानिर्देशों से सुनिश्चित नहीं हूं कि मुझे यूरोप में भाग लेने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि मुझे इस सत्र में भारतीय प्रतियोगिताओं में ही ओलंपिक क्वालीफाइंग समय निकालना होगा।” वह यहां 200 मीटर की स्पर्धा में भी भाग लेंगी।

भारतीदासन विश्वविद्यायल के जी काथिरावन ने फोटो फिनिश के जरिये एम कार्तिकेयन को पछाड़कर पुरुष 100 मीटर स्पर्धा जीती। दोनों ने 10.68 सेकेंड का समय लिया था। पुरूुषों की 5000 मीटर रेस में नरेंद्र प्रताप सिंह (मंगलूर विश्वविद्यालय) ने स्वर्ण पदक हासिल किया जो उनका इन खेलों में दूसरा सोने का तमगा है। उन्होंने 5000 मीटर के अपने विश्वविद्यालय रिकॉर्ड को तोड़कर यह स्थान प्राप्त किया। नरेंद्र प्रताप सिंह ने 10,000 मीटर में भी पहला स्थान हासिल किया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मार्च में होली और चैत्र मास की नवरात्रि मनाई जाएगी, 24 मार्च को चैत्र अमावस्या
Next Article भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलने को उत्सुक हैं नोवाक जोकोविक
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?