सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संवाद संस्था शिरोमणि के साथ संगोष्ठी का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

संवाद संस्था शिरोमणि के साथ संगोष्ठी का सफल आयोजन

Last updated: February 27, 2020 2:47 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई, मालाड, कांदिवली एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तेरापंथ भवन कांदिवली के प्रांगण में ‘संस्था शिरोमणि के साथ संवाद’ संघोष्ठी का आयोजन महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका श्री विपुलप्रज्ञा जी एवं समणी श्री आदर्श प्रज्ञा जी के सान्निध्य एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा अध्यक्ष सुरेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
समणी निर्देशिका श्री विपुलप्रज्ञा जी ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि श्रावक कार्यकर्ता सही गलत को ज्यादा अच्छे से समझता हैं। गुरु दृष्टि की आराधना श्रावक कार्यकर्ता ज्यादा अच्छे से करता हैं। क्योंकि उसके मन में भटकाव नही होता हैं।
समणी श्री आदर्श प्रज्ञा जी व्यक्ति विकास करना चाहता हैं पर सही दिशा में नही चलता है जिसकी वजह से वह जीवन मे सफ़ल नही हो पाता हैं। जीवन में सही दिशा में चलना आवश्यक हैं।
महासभा अध्यक्ष सुरेश कुमार गोयल ने कहा कि मैं शौभाग्यशाली हूँ कि मैं तेरापंथी हूँ। मेरा परिवार हमेशा धर्म संघ की प्रभावना के लिए हमेशा तैयार हैं। उपासक, ज्ञानशाला एवं संस्कार निर्माण शिविर के लिए जो भी जरूरी होगा उसके लिए हमेशा हम आप सभी के साथ खड़े होंगे। साथ ही महासभा द्वारा किये जाने वाले कार्यो की पूरी रूप रेखा विस्तार से रखा और इसके लिए सभी के सहयोग की अपील की। महासभा महामंत्री रमेश सुतरिया ने महासभा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों से सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों को अवगत करवाया।
कांदिवली सभा अध्यक्ष जवरीमल नौलखा ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए अपने भावों को व्यक्त किये। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष के एल परमार ने कहा संस्था शिरोमणि के अध्यक्ष सुरेश कुमार गोयल हमारे बीच में है साथ ही तेरापंथ भवन के प्रांगण में एक अच्छा कार्यक्रम आयोजन हुआ। मुझे पूरी उम्मीद है सभी पदाधिकारीगण इस आयोजन के माध्यम से कुछ न कुछ प्राप्त करेंगे। मालाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे बीच हैं। गोयल परिवार धर्म संघ के प्रति हमेशा श्रद्धावान रहा हैं। यही वजह है कि आपके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें संस्था शिरोमणि के अध्यक्ष बनाया गया हैं। मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी ने मुम्बई सभा द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों एवं समाज हित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी उनके सम्मुख रखी। महासभा मुंबई आंचलिक प्रभारी दिनेश सुतरिया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल महामंत्री श्रीमति तरुणा बोहरा, अभातेयुप उपाध्यक्ष महेश बाफना, टीपीएफ सहमंत्री मनीष कोठारी, महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के मंत्री सुमेर सुराणा आदि ने अपने भाव व्यक्त किये।
संगोष्ठी की प्रारम्भ समणी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुई। कार्यक्रम के अंत में मालाड सभा मंत्री संजय मुणोत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महासभा के कार्यकारिणी सदस्य उपासक राजेन्द्र मुणोत ने कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी के प्यारचंद मेहता, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, महासभा से महावीर कोठारी, अर्जुन चौधरी, तनसुख चोरड़िया, देवीलाल श्रीश्रीमाल, निर्मल जैन, तेयुप मालाड मंत्री दीपक बाफना, गौतम भंडारी पुखराज सिरोहीया, भरत लोढ़ा, महेश मेहता, ललित बापना, कांदिवली अध्यक्ष अशोक कोठारी, सभा कांदिवली मंत्री शांतिलाल जैन, ज्ञान चंद भंडारी, निर्मला नवलखा, अभाते महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती भारती सेठिया, श्रीमती कांता डूंगरवाल, प्रीति बोथरा, मोहनलाल डागा आदि की उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जालना: अनमोल विद्यालय के विद्यार्थियों  को मिली संस्कारो की सीख
Next Article सीएए पर हिंसा:राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद सोनिया बोलीं- दिल्ली में दंगों के वक्त सरकार मूकदर्शक बनी रही, मनमोहन ने इसे राष्ट्रीय शर्म कहा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उपासना कामिनेनी कोनिडेला का उन महिलाओं को कड़ा संदेश, जो अपने फायदे या कमजोर पुरुषों को खुश करने के लिए दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाती हैं
entertainment
October 30, 2026
मीरा बाई की याद में संगीतमय कार्यक्रम ‘मीरा सा दीवाना कोई नहीं’ में जुटे कई सेलिब्रिटी
Mumbai / Maharshtra
October 30, 2026
“शाहरुख खान का सपना था समुद्र के सामने एक शानदार बंगला हो”, अनिल कपूर ने याद किया ‘मन्नत’ खरीदने का किस्सा
entertainment
October 30, 2026
रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, रवि दुबे और नमित मल्होत्रा ने 18 शहरों के 500 से अधिक स्कूलों के छात्रों के साथ की रामायण के मूल्यों पर विशेष चर्चा; 1 नवंबर से JioHotstar पर होगी स्ट्रीम
entertainment
October 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?