नई दिल्ली:दिल्ली में पिछले तीन दिनों से भड़की हिंसा के चलते बंद किए गए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन को बुधवार को फिर से खोल दिया गया है। यहां पर सामान्य सेवा सुबह से बहाल हो गई है। यात्री अब बिना किसी दिक्कत के यात्रा कर सकते हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन किए गए थे बंद
दिल्ली में सीएए-एनआरसी के समर्थन-विरोध के चलते हिंसा भड़क गई थी। इसकी वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से कई मेट्रो स्टेशन एहतियातन बंद कर दिए गए थे, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी समेत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं। सभी स्टेशनों से मेट्रो की सुविधा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है।

