By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बॉल को स्टम्प्स पर लगने से बचाने के लिए मुश्फिकुर रहीम ने किया कुछ ऐसा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बॉल को स्टम्प्स पर लगने से बचाने के लिए मुश्फिकुर रहीम ने किया कुछ ऐसा

Last updated: February 25, 2020 9:38 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:इसमें कोई संदेह नहीं है कि बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम मैदान पर एक शानदार क्रिकेटर हैं। इस पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेट के पास साहस, तकनीक, धैर्य और लंबी पारियां खेलने की क्षमता है। वह उस समय भी जिम्मेदारी उठाते हैं, जब दबाव में सीनियर खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाते। अपनी इस दोहरी शतकीय पारी के दौरान वह कभी थके हुए नहीं लगे। कभी ऐसा नहीं लगा कि वह आउट हो जाएंगे, लेकिन एक मौका जरूर आया जब रहीम ने गेंद को अपनी ही स्टंप्स पर खेल दिया। इसके बहुत ही फुर्ती के साथ उन्होंने बॉल को स्टम्प्स पर लगने से भी बचाया।
मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में प्रमुख रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में रहीम ने नाबाद 203 रन की पारी खेली। 318 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 28 चौके लगाये।
मुश्फिकुर रहीम ने गेंद को स्टम्प्स तक नहीं जाने दिया। रहीम का यह तीसरा दोहरा शतक था। रहीम ने मैच के बाद कहा, ”यह दोहरा शतक आसान विकेट पर बना। जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण में भी कोई धार नहीं थी। इस पिच पर रिवर्स  स्विंग और स्पिन के लिए भी कोई संभावना नहीं थी। मुझे लगता है यह आसान पारी थी।”
ऑफ स्पिनर नईम हसन (42 रन पर पांच विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम (78 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से मेजबान बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को पारी और 106 रनों से मात दी। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 262 रन बनाए थे, जबकि बांग्लादेश के अपनी पहली पारी छह विकेट पर 560 रन पर घोषित की थी।
जिम्बाब्वे ने चौथे दिन चार विकेट पर 44 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी दूसरी पारी 189 रन पर सिमट गई। कप्तान क्रेग इर्विन ने 43, सिकंदर रजा ने 37, टिमिसेन मारुमा ने 41 रन बनाए। हसन ने 24 ओवर में 82 रन पर पांच विकेट और तैजुल ने 24.3 ओवर में 78 रन पर चार विकेट लिए। मुश्फिकुर रहीम को उनके दोहरे शतक के लिए मैन ‘ऑफ द मैच का’ पुरस्कार मिला। एकमात्र टेस्ट पूरा हो जाने के बाद दोनों टीमें एक मार्च से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद नौ मार्च से दोनों टीमों के बीच दो टी-20 मैच खेले जाएंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टॉस को लेकर कप्तान विराट कोहली के बयान को गलत साबित करते हैं आंकड़े
Next Article जहां की थी गेंद से छेड़छाड़, उसी मैदान पर लौटेंगे स्मिथ-वॉर्नर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?