सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल में ‘हैप्पीनेस क्लास’ देखने पहुंचीं, माथे पर तिलक लगाकर किया गया स्‍वागत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल में ‘हैप्पीनेस क्लास’ देखने पहुंचीं, माथे पर तिलक लगाकर किया गया स्‍वागत

Last updated: February 25, 2020 12:53 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप नानकपुरा में दिल्ली सरकार के एक स्कूल का दौरा करने पहुंच गई हैं। मेलानिया ट्रंप स्‍कूल के गेट पर हैप्‍पी नजर आईं, जब छोटे बच्‍चे ने माथे पर तिलक लगाकर उनका स्‍वागत किया। माथे पर तिलक लगाने के बाद मेलानिया के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।मेलानिया ट्रंप आरके पुरम स्थित सर्वोदय सहशिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘हैप्पीनेस क्लास’ देखने पहुंची हैं। दिल्ली का सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के स्वागत की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी, क्‍योंकि यह दौरा सुनियोजित था।
वहीं मेलानिया ट्रंप के दिल्ली के सरकारी स्कूल के दौरे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज हमारे स्कूल में हैप्पीनेस क्लास में वह भाग लेंगी। हमारे शिक्षकों, छात्रों और दिल्लीवासियों के लिए बहुत अच्छा दिन। सदियों से भारत ने दुनिया को आध्यात्मिकता सिखाई है। मुझे खुशी है कि वह हमारे स्कूल से खुशी का संदेश वापस लेगी।
इसके चलते यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।सुरक्षाकर्मियों ने स्कूल परिसर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। इसके अलावा स्कूल के आसपास काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं जो चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। स्कूल के आसपास सफाई करने के साथ ही यहां स्थित पेड़ों पर भी लाल रंग से पुताई की गई है।
वह तकरीबन एक घंटे तक इस स्कूल में रहने के दौरान वह आम आदमी पार्टी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैप्पीनेस क्लास (Happiness Class) के बारे में विस्तार से जानेंगीं। दरअसल, दिल्ली सरकार के स्कूलों में करीब डेढ़ साल पहले ‘हैप्पीनेस करिकुलम’ शुरू किया गया था।
इसके तहत बच्चों को प्रतिदिन एक क्लास दी जाती है। इसका बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। इस क्लास की चर्चा अब विदेश में भी हो रही है। दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली सरकार के स्कूल में इसी क्लास को देखने आ रही हैं। इसे लेकर यह क्लास चर्चा में है।
आखिर क्या है हैप्पीनेस क्लास ?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चलने वाली हैप्पीनेस क्लास 45 मिनट की होती है। स्कूल दिवस में यह प्रतिदिन होती है। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चे शामिल होते हैं। बच्चों को सबसे पहले ध्यान कराया जाता है। किसी तरह की कोई धार्मिक प्रार्थना नहीं होती है। कोई मंत्र नहीं होता है, कोई देवी-देवताओं की पूजा नहीं होती है। केवल अपनी सांसों पर ध्यान दिया जाता है। अपने मन पर ध्यान दिया जाता है। अपने विचारों पर ध्यान दिया जाता है। यह भारत की बहुत पुरानी संस्कृति है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल-25.2.2020 मंगलवार
Next Article दिल्ली हिंसा पर बोले अरविंद केजरीवाल- बाहर से आ रहे हैं लोग और बॉर्डर सील करने की जरूरत
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?