आपने आज तक कई लोगों से ग्रीन टी पीने के फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं गलत समय पर ग्रीन टी पीने के आपको नुकसान भी हो सकता हैं? सुनकर हैरानी होना लाजमी है। जी हां गलत समय पर ग्रीन टी पीने से व्यक्ति को नुकसान होता है। आपको शायद यकीन न हो लेकिन ऐसा करने से उसकी सबसे पसंदीदा चीज उससे दूर हो सकती है। आइए जानते हैं आखिर कैसे।
ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर की सूजन को कम करने के साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और दिल के दौरे के खतरे को कम करने का काम करती है। लोग अक्सर खुद को फिट रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन कुद को फिट रखने के लिए किसी भी समय ग्रीन टी का सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
दरअसल, रात को ग्रीन टी पीने से आपकी गहरी नींद प्रभावित हो सकती है। जिसकी वजह से अगले दिन आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है ग्रीन टी पीने का सही समय।
ग्रीन टी पीने का सही समय-
ग्रीन टी पीने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है। ग्रीन टी में मौजूद थीनिन कोर्टिसोल जैसे तनाव से संबंधित हार्मोन को कम करने का काम करता है। यह शरीर में पहुंचकर मस्तिष्क में न्यूरॉन गतिविधि को आराम देता है। ग्रीन टी में कॉफी की तुलना में कैफीन की मात्रा कम होती है। हाल ही में हुए शोध से इस बात का भी पता चला है कि सुबह के समय ग्रीन टी पीने से व्यक्ति को रात में अच्छी नींद आती है। ऐसे में सेहतमंद बने रहने और अच्छी नींद के लिए सुबह या फिर दोपहर में एक- दो कप ग्रीन टी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। जबकि रात को सोने से दो घंटे पहले तक ग्रीन टी का सेवन करने से बचना ही समझदारी है।