सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रंप के दौरे में भारत-अमेरिका के बीच हो सकती है 25 हजार करोड़ डिफेंस डील, ये 5 करार संभव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

ट्रंप के दौरे में भारत-अमेरिका के बीच हो सकती है 25 हजार करोड़ डिफेंस डील, ये 5 करार संभव

Last updated: February 23, 2020 6:33 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24 फरवरी (कल) को अहमदाबाद में उनके भव्य स्वागत के बाद आगरा में ताजमहल के दीदार के लिए रवाना होंगे लेकिन वहां मेहमानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं रहेंगे। सरकारी सूत्रों के अनुसार शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच पांच समझौते किये जाने की तैयारी हो रही है। इनमें करीब 25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।
अमेरिका के वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति भारत और अमेरिका के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों के प्रदर्शन के लिए भारत जा रहे हैं। ये संबंध लोकतांत्रिक परंपरा, साझा रणनीति एवं आर्थिक हित तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी रिश्तों पर आधारित हैं।  अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में करार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। दोनों देशों के बीच 2018 में आपसी व्यापार 142 अरब डॉलर के पार पहुंच गया था जिसमें और प्रगति होने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि हमने मीडिया में रिपोर्ट देखी है कि ट्रंप की आगरा यात्रा के दौरान मोदी उनके साथ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। वहां न तो कोई सरकारी कार्यक्रम रखा गया है और न ही कोई बड़ी भारतीय हस्ती वहां रहेगी जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला को ताजमहल देखने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अहमदाबाद में ट्रंप के साथ रहेंगे जहां उनके लिए एक सार्वजनिक स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा। दिल्ली आने के बाद 25 फरवरी से उनके आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होंगे।

कम से कम पांच समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान कम से कम पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की तैयारी हो रही है लेकिन यात्रा का मुख्य ध्यान द्विपक्षीय समझौतों की बजाय अमेरिकी नेतृत्व के सामने भारत की सदियों पुराने सांस्कृतिक वैविध्य एवं वैभव के साथ लोकतंत्र की ताकत प्रदर्शित करने पर होगा जिससे दोनों देशों की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और सशक्त होगी।

25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना
सरकारी सूत्रों के अनुसार शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच पांच समझौते किये जाने की तैयारी हो रही है। इनमें करीब 25 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की रक्षा संबंधी समिति ने हाल ही में नौसेना के लिए 24 रोमियो मल्टीमिशन हेलीकॉप्टर, वायुसेना के लिए छह अपाचे युद्धक  हेलीकॉप्टर और छह पी 8 आई समुद्री टोही विमान खरीदने के सौदों को मंजूरी दी है। इनकी आपूर्ति 2023-24 तक होने की संभावना है। इसके अलावा ट्रंप मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत एफ-18, एफ-15 ईएक्स अथवा एफ-16 का उन्नत  संस्करण एफ-21 संयुक्त रूप से बनाने का प्रस्ताव भी कर सकते हैं। दोनों देशों ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तहत सात परियोजनाओं को चिह्नित किया है।

एच1बी वीजा को लेकर भारत की चिंताओं पर भी हो सकती है बातचीत
सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि इस करार पर हड़बड़ी नहीं की जाएगी। इस पर स्वाभाविक गति से सहमति बनने दी जाएगी और नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से सहमति कायम होने पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। हम इसके लिए कोई तारीख तय नहीं करना चाहते हैं। बैठक में प्रवासी भारतीयों खासकर पेशेवर युवाओं के लिए एच1बी वीजा को लेकर भारत की चिंताओं, आंतकवाद से मुकाबले, अफगानिस्तान की स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा आदि पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि इस यात्रा को संबंधों में एक खास स्तर की परिपक्वता आने के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जो दो बड़े लोकतंत्रों के नेताओं के बीच नियमित बैठकों तथा दोनों देशों के बीच सहजता बढ़ने के कारण आई है। दोनों नेताओं ने निजी तौर पर इस रिश्ते को प्रगाढ़ बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ऐसी पहली भारत यात्रा है जिसमें वह केवल भारत आ रहे हैं और यहीं से स्वदेश लौट जाएंगे। भारत के साथ संबंधों को प्रशासन से लेकर संसद तक पक्ष-विपक्ष दोनों दलों का राजनीतिक समर्थन हासिल है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मन की बात:मोदी ने कहा- हुनर हाट में देश की परंपराएं और कला देखी
Next Article बैंक में हड़ताल और छुट्टी के चलते इन सात दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?