सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पहली बार भारत दौरे में विपक्षी नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं मिलेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पहली बार भारत दौरे में विपक्षी नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं मिलेंगे

Last updated: February 22, 2020 9:19 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पहली बार विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी राष्ट्रपति से भारत दौरे के दौरान नहीं मिलेगा। कांग्रेस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

हालांकि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारिक भोज में कुछ विपक्षी नेता भाग ले सकते हैं।  सूत्रों ने कहा कि भोज में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भाग लेंगे। लेकिन उनकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस का कोई प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि जब भी कोई विदेशी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति आधिकारिक दौरे पर आता है तो वह कांग्रेस नेताओं से मिलने का खुद प्रस्ताव देता है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा है।

यह पहली बार है कि एक अमेरिकी राष्ट्रपति प्रमुख विपक्षी दल के साथ विचार-विमर्श नहीं करेगा। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि यूपीए के दौरान विपक्ष नेताओं के अमेरिकी राष्ट्रपति या अन्य गणमान्य लोगों से मिलने के लिए एक स्लॉट रखा जाता था। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वक्फ बोर्ड ने कहा- अयोध्या में जमीन लेने से नहीं कर सकते इनकार
Next Article अमेरिकी वायुसेना ने ड्रेस कोड में किया बदलाव, सिखों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?