सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020: साक्षी मलिक ने जीता सिल्वर मेडल, विनेश फोगाट के खाते में आया ब्रोन्ज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020: साक्षी मलिक ने जीता सिल्वर मेडल, विनेश फोगाट के खाते में आया ब्रोन्ज

Last updated: February 21, 2020 10:04 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:रियो ओलम्पिक-2016 की ब्रोन्ज मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में खेली जा रही एशियाई कुश्ती चैम्पियशिप में महिलाओं के 65 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, गोल्ड की दावेदार के रूप में उतरीं विनेश फोगाट को महिलाओं को 53 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रोन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। अंशू (57 किलोग्राम भारवर्ग) और गुरशरण प्रीत कौर (72 किलोग्राम भारवर्ग) भी ब्रोन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं।

साक्षी को फाइनल में जापान की नाओमी रुइके ने कड़े मुकाबले में 2-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीतने से रोक दिया। मेडल जीतने के बाद साक्षी ने कहा, ‘ग्रुप दौर में मैं जैसा खेली थी, फाइनल में उनके खिलाफ उससे बेहतर खेली। मैंने बहुत कोशिश की लेकिन जीत नहीं सकी।’ विनेश फोगाट क्वॉर्टर फाइनल में हार गईं। विनेश को जापान की मायु मुकाइदा से मात खानी पड़ी। यह लगातार तीसरी बार है जब विनेश को मुकाइदा के खिलाफ हार मिली है। विश्व चैम्पियनशिप में भी मुकाइदा ने विनेश को सिल्वर मेडल से महरूम कर दिया था। विनेश हालांकि ब्रोन्ज मेडल की रेस में वियतनाम की थी ली किएन को 10-0 से हराकर मेडल जीतने में सफल रहीं।

विनेश ने कहा, ‘मैं अपने आप में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करती रहती हूं क्योंकि अपने अंदर सुधार करने का कोई अंत नहीं है। मुझे लगता है कि मैं बेहतर हो रही हूं। मैं दो बार उनसे हार गई थी, लेकिन आज मैं अच्छा खेली।’ वहीं अंशू को जापान की रिसाको कवाई ने सेमीफाइनल में मात दी। इस कारण उन्हें ब्रोन्ज मेडल के लिए उज्बेकिस्तान की सेवारा इशमुराटोवा से भिड़ना पड़ा और भारतीय खिलाड़ी ने 4-1 से उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर अपना पहला एशियाई चैम्पियशिप का मेडल हासिल किया। सोनम को 62 किलोग्राम भारवर्ग के ब्रोन्ज मेडल के मुकाबले में किर्गिस्तान की एइसुलु तयनयवेकोवा ने 11-0 से हराया। गुरशरण सिंह ने कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की सेवेगमेड इंखबायार को 5-2 से हरा मेडल अपने नाम किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article देश में राजनीति के समक्ष विश्वसनीयता का संकट, नेता जिम्मेदार: राजनाथ सिंह
Next Article कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 3-4 से हारा भारत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण
social
August 31, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला आयोजन
social
August 31, 2026
अनुष्ठान करता है शक्ति संप्रेषण
social
August 31, 2026
राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान
social
August 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?