By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: APMC मार्केट में दी ग्रेन राइस एंड ऑइल सीड्स मर्चेंट असोसिएशन के दोबारा महामंत्री बने अमृतलाल जैन (खांटेड)
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

APMC मार्केट में दी ग्रेन राइस एंड ऑइल सीड्स मर्चेंट असोसिएशन के दोबारा महामंत्री बने अमृतलाल जैन (खांटेड)

Last updated: February 19, 2020 5:13 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नवी मुंबई : इंटरनेशनल फ़ूड इंडस्ट्री में बासमती चावल को इंडियन ब्रांड के रूप में नई पहचान दिलाने वाले अमृतलाल जैन (खांटेड) को देश की प्रसिद्ध एपीएमसी (APMC) मार्केट की दी ग्रेन राइस एंड ऑइल सीड्स मर्चेंट असोसिएशन (GROMA) के दोबारा महामंत्री बनाये गए। अमृतलाल जैन (खांटेड) साल 2016 में पहली बार महामंत्री बने थे और 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से वर्ष 2020 से 2023 तक महामंत्री के लिए चुने गए हैं। अमृत लाल जैन (खांटेड) पहले ऐसे राजस्थानी हैं जो इस संस्थान के महामंत्री पद पर इतने लंबे अरसे तक आसीन रहेंगे। वे पिछले 15 वर्षों से दी ग्रेन राईस एंड ऑइल सीड्स मर्चेंट असोसिएशन से जुड़े हुए हैं। संस्था के प्रति समर्पित होने की वजह से संस्था से जुड़े मेम्बर्स ने उनपर दोबारा भरोसा जताया है।
दी ग्रेन राईस एंड ऑइल सीड्स मर्चेंट असोसिएशन 121 वर्ष पुराना और मुंबई का सबसे बड़ी मार्केट कमेटी है। जिसमें करीब 1000 शॉप्स हैं जो 10000 से ज़्यादा लोगों को रोजगार मुहैया करवाता है। GROMA महामंत्री एवं महाजन मल्टीनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अमृतलाल घीसुलाल जैन (खांटेड) का कहना है कि मेरा सौभाग्य है कि मेरे पिछले 4 साल के काम को देखते हुए, दोबारा मुझ पर संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास दिखाया है। इस बार मेरा चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध तरीके से हुआ, यह मेरे लिए गौरव की बात है की मैं पहला तेरापंथी राजस्थानी व्यक्ति हूं जो इस संस्था में दोबारा महामंत्री के पद पर पहुंचा हूं। संस्था से जुड़े सभी साथियों एवं व्यापारियों को भरोसा दिलाना चाहूंगा कि उनसे जुड़े हर मुद्दे को सरकार के सामने रखेंगे। साथ ही संस्था के माध्यम से मार्केट का विकास और कैसे किया जा सकता है इस पर GROMA प्रेसिडेंट शरद मारू, उपाध्यक्ष महेंद्र गजरा, मंत्री भीमजी भानुशाली, जयंत गंगर एवं सभी मेम्बर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। गौरतलब है कि अमृतलाल जैन (खांटेड) ने नवी मुंबई वाशी स्थित अपने व्यावसायिक संकुल में नामचीन ब्रांड फॉर्च्यून, पंजाब स्पेशल, रेन्ड्रॉप, झीबा, रेडिसन, झलक, ऑल स्टार, चक दे इंडिया, एएटी, सांवरिया, हैरिटेज, फ्लाइंग हॉर्स, अबिदा, दिलनुर, रिदम, रिचलूक़, इंडियन प्राइड आदि ब्रांड्स आज देश-दुनियां की गृहिणीयों के किचन की शोभा बढ़ा रहे हैं।
श्री खांटेड व्यापारिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ सामाजिक संस्थाओं से भी लंबे अर्से से जुड़े हुए हैं जिसमें श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा खिंवाडा के कार्याध्यक्ष, भिक्षु महाश्रमण ट्रस्ट नवी मुंबई सेक्रेटरी एवं आचार्य श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन कांदिवली में ट्रस्टी के रूप में कार्य कर रहे हैं। यही नही श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई के उपाध्यक्ष, आचार्य श्री भिक्षु समाधी स्थल संस्थान सिरियारी के उपाध्यक्ष, मिनिस्ट्री ऑफ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के मेंबर, तेरापंथ युवक परिषद वाशी के अध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद खिंवाडा अध्यक्ष का भी पदभार संभाल चुके हैं। इनके कार्यों को देखते हुए मारवाड़ रत्न अवार्ड, ग्लोबल ग्रेन फ़ूड एंड फीड अवार्ड, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस इंडियाज नंबर वन डीलर, बेस्ट सोसल वर्कर अणुव्रत समिति, व्यापार रत्न पुरस्कार और मारवाड़ एकता परिषद अवार्ड से नवाज़े जा चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गृह मंत्री अमित शाह से मिले अरविंद केजरीवाल, दोनों नेताओं की पहली मुलाकात
Next Article शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे वार्ताकार, बोले- आप की तरह दूसरों को भी है अधिकार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?