By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल गांधी के आर्डिनेंस फाड़ने पर नाराज थे मनमोहन सिंह, उस समय देना चाहते थे इस्तीफा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल गांधी के आर्डिनेंस फाड़ने पर नाराज थे मनमोहन सिंह, उस समय देना चाहते थे इस्तीफा

Last updated: February 17, 2020 3:29 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:वर्ष 2013 में यूपीए शासनकाल के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक आर्डिनेंस को फाड़ने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उस समय के योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से पूछा था, क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? उस समय अमेरिका के दौरे पर गए अहलूवालिया से मनमोहन सिंह ने पूछा था कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं।
अहलूवालिया ने रविवार को अपनी नई किताब ‘बैकस्टेज : द स्टोरी बिहाइंड इंडियाज हाई ग्रोथ ईयर्स’ में दिए तथ्यों का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय अपनी ही सरकार के लिए खासी शर्मिदगी उठा रहे मनमोहन सिंह सरकार के लाए विवादित अधिनियम को राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके फाड़ डाला था। तब अहलूवालिया ने मनमोहन सिंह से कहा था कि ऐसे समय में उनका इस्तीफा देने ठीक नहीं होगा। उस समय राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार के फैसले को बकवास करार देते हुए अधिनियम के दस्तावेजों की प्रति को फाड़ कर फेंक दिया था। यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश पर यूपीए सरकार की ओर लाया गया था। इसमें दोषी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल के लिए सरकार अध्यादेश लेकर आई थी।
मनमोहन सिंह ने अमेरिका से स्वदेश लौटने पर अपने इस्तीफे की अटकलों से साफ इन्कार कर दिया था। हालांकि इस पूरे प्रकरण पर नाराज जरूर थे। अहलूवालिया ने उस दौर को याद करते हुए बताया, ‘मैं उस समय न्यूयार्क में प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था। और मेरे भाई संजीव, जो आइएएस पद से रिटायर हो चुके हैं, ने मुझे फोन करके बताया कि उसने एक लेख लिखा है जो पीएम के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुझे वह लेख ई-मेल किया और पूछा कि यह उन्हें शर्मसार करने वाला तो नहीं है?’
यह लेख अहलूवालिया के भाई का होने के नाते मीडिया में बेहद चर्चा में रहा था। मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने किताब में लिखा, ‘मैंने पहला काम यह किया कि उस लेख का टेक्सट लेकर मैं पीएम के स्वीट में गया। मैं चाहता था कि इसके बारे में सबसे पहले वह मेरे मुंह से सुनें। उन्होंने उसे शांति से पढ़ा और कोई टिप्पणी नहीं की। फिर एकाएक उन्होंने पूछा, क्या वह सोचते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं?’ मोंटेक ने बताया, ‘मेरे विचार से इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उपयुक्त नहीं होगा। फिर मैंने यह सोचा कि क्या मैं उनसे वह कह रहा हूं जो वह सुनना चाहते हैं। लेकिन मैं मानता हूं कि मैंने उन्हें सही सलाह दी थी।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अवैध झोपड़ों को तोड़ने में ड्रोन की मदद लेगा बीएमसी
Next Article ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने वाले तय करते हैं लंबा रास्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?