By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवरामाकृष्णन ने चयनकर्ता के लिए आवेदन किया, बीसीसीआई के इनबॉक्स से उनका मेल डिलीट हो गया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

शिवरामाकृष्णन ने चयनकर्ता के लिए आवेदन किया, बीसीसीआई के इनबॉक्स से उनका मेल डिलीट हो गया

Last updated: February 17, 2020 2:59 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन ने भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर के लिए बीसीसीआई के ई-मेल पर जो आवेदन भेजा था, वह बोर्ड के इनबॉक्स से डिलीट हो गया। शिवरामाकृष्णन का कहना है कि उन्होंने तय तारीख से दो दिन पहले ही यह ई-मेल भेज दिया था। अब बोर्ड अपनी टेक्निकल टीम की मदद से यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह ई-मेल इनबॉक्स से कैसे डिलीट हुआ या स्पैम फोल्डर में गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने तय तारीख से 48 घंटे पहले अपना सीवी बीसीसआई को ई-मेल के जरिए भेजा था, जो इनबॉक्स से गायब है। इस बारे में कुछ लोगों का कहना है कि यह मेल मिला ही नहीं, जबकि कुछ का कहना है कि यह डिलीट हो गया। कुछ इसके स्पैम के रूप में रिपोर्ट होने की बात कर रहे हैं। हालांकि, इस पूर्व क्रिकेटर के करीबियों का कहना है कि उन्होंने डेडलाइन से 2 दिन पहले ही आवेदन बोर्ड के आधिकारिक ई-मेल पर भेज दिया था। ऐसे में उनका आवेदन अमान्य हो जाएगा, यह संभव नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यह ई-मेल 22 जनवरी को दोपहर 4.16 बजे भेजा था। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी थी। इसका रिकॉर्ड उनके ई-मेल के सेंट बॉक्स में है। बीसीसीआई ने सिलेक्टर पद के दावेदारों के लिए अलग से नया ई-मेल आईडी बनाया था। इसी पर सारे 21 आवेदन आए। अब सवाल यह उठता है कि इस ई-मेल आईडी से कैसे एक आवेदन गायब हो सकता है, जबकि उन्होंने आधिकारिक लिंक के जरिए इसे भेजा था।

बीसीसीआई की टेक्निकल टीम जांच कर रही
बीसीसीआई अब पूर्व क्रिकेटर के ई-मेल को वापस हासिल करने की कोशिश कर रही। इसके लिए टेक्निकल टीम काम कर रही है। वह यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि क्या इस  ई-मेल को जानबूझकर तो डिलीट  नहीं किया गया या फिर स्पैम के रूप में ही यह मिला। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, यह छेड़छाड़ का मामला नजर आ रहा है। इसलिए इसकी गहराई से पड़ताल की जाएगी। जानकारी के मुताबिक शिवरामाकृष्णन को बुलाकर उनका ई-मेल अकाउंट की जांच की जा सकती है।

शिवरामाकृष्णन और अगरकर चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे
बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल पिछले महीने ही खत्म हुआ था। हालांकि, सीनियर सिलेक्शन कमेटी के बाकी तीन सदस्य सरनदीप सिंह, जतिन परांजपे और देवांग गांधी कमेटी में बने रहेंगे। इनका कार्यकाल 2020 के आखिर में खत्म होगा। चयन समिति में दो खाली पदों के लिए बोर्ड ने 18 जनवरी को आवेदन मंगाए थे। लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर, चेतन शर्मा, नयन मोंगिया ने भी आवेदन किया है। शिवरामाकृष्णन ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं।

सीनियर टीम का सेलेक्टर बनने के लिए कम से कम 7 टेस्ट का अनुभव जरूरी 
बोर्ड ने भारतीय टीम का सिलेक्टर बनने के लिए जो शर्तें जारी की थीं, उसके मुताबिक वही खिलाड़ी इस पद पर रहेगा, जिसके पास कम से कम 7 टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी का अनुभव होगा। वे खिलाड़ी भी आवेदन कर सकेंगे, जो 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलें हों। इसके अलावा आवेदक को संन्यास लिए कम से कम 5 साल हो चुके हों। राष्ट्रीय चयन समिति का सदस्य बनने वाले खिलाड़ी की उम्र को लेकर भी एक प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक उम्र 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली के बाद अन्य राज्यों पर AAP की नजर, एक करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए शुरू करेगी अभियान
Next Article बीसीसीआई ने किया कंफर्म, कपिल देव के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत ‘अप्रासंगिक’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?