सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 902 हुई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या, 40,000 से ज्यादा में संक्रमण की पुष्टी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

902 हुई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या, 40,000 से ज्यादा में संक्रमण की पुष्टी

Last updated: February 10, 2020 9:18 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

बीजिंग: चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस दुनियाभर के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। चीन में अब तक इससे 908 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार तक मृतकों का आंकड़ा 811 था। यानी पिछले 24 घंटों में 97 और लोगों की मौत हुई। इनमें से 91 मौतें अकेले हुबेई प्रांत में हुईं। इसके अलावा संक्रमण के 3062 नए मामले सामने आए। वायरस के पीड़ितों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है।
कोरोनावायरस मात्र 15 सेकंड में व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत सहित कई देश के वैज्ञानिक इसका टीका तैयार करने में जुटे हैं। इससे रोजाना करीब 100 लोगों की मौत हो रही है।
भारतीय एयरपोर्ट्स पर अब तक 1.9 लाख यात्रियों की जांच
कोरोनावायरस के खतरों को देखते हुए भारत सरकार ने पिछले कुछ समय में जांच का दायरा बढ़ाया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार तक देश के 21 एयरपोर्ट पर 1818 फ्लाइट्स के 1.9 लाख यात्रियों की जांच हुई। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी 9452 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस वक्त संक्रमण रोकना पहली प्राथमिकता है।
इसके अलावा अब तक करीब 1510 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। इनमें 1507 मामलों निगेटिव पाए गए। जिन तीन लोगों को कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया, वे सभी केरल के थे। वायरस को रोकने के लिए चीन के अलावा सिंगापुर, थाईलैंड और हाॅन्गकॉन्ग से आने वाली फ्लाइट्स पर भी नजर रखी जा रही है।
कोरोनावायरस की वजह से चीन में महंगाई बढ़ी
चीन के आधिकारिक डेटा के मुताबिक, वायरस की वजह से महंगाई का स्तर पिछले आठ सालों में सबसे ऊपर पहुंच गया है। चीन में पहले ही अर्थव्यवस्था धीमी हुई है। हालांकि, कोरोनावायरस के चलते सप्लाई चेन में रुकावट आई है। ज्यादातर शहरों को लॉकडाउन में रखा गया है। यानी इन जगहों पर यात्रा और व्यापार पर खराब असर पड़ा है। इसके अलावा अहम चीजों की आपूर्ति में भी रुकावट पैदा हुई है। खाने की चीजों के दाम में करीब 20% का उछाल आया है। पिछले महीने के खुदरा मुद्रास्फीति की बात करें तो इसका आंकड़ा 5.4% पहुंच गया है।
हवा से तैरकर लोगों को संक्रमित कर रहा कोरोनावायरस
एक दिन पहले ही चीनी अफसरों ने कोरोनावायरस को लेकर बेहद डरावना खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह वायरस अब हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों में मिलकर संचरण करने लगा है और हवा में तैरते हुए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है जिसे एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जाता है। अब तक वायरस के डायरेक्ट ट्रांसमिशन और कॉन्टेक्ट ट्रांसमिशन की ही पुष्टि हुई थी। शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के उप प्रमुख ने बताया, ‘एयरोसोल ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे सांस लेने पर भी संक्रमण हो रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने किया नई मिसाइल का खुलासा, 700 किमी तक लक्ष्य को भेजने में सक्षम
Next Article एपल का तिमाही मुनाफा गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कुल प्रॉफिट के बराबर; रिलायंस के मुकाबले 13 गुना
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?